न्यूज़ डेस्क, बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
आज शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के द्वारा शहीद स्थल टेढी नाथ मंदिर के समीप शहीद स्थल पर वीर भगत सिंह ,सुखदेव और राजगुरु की 95वीं शहादत दिवस मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जेपी सेनानी संपूर्ण क्रांति मोर्चा के सचिव व शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वीर भगत सिंह का जन्म लायनपुर पंजाब में हुआ था। पिता का नाम सरदार किशन सिंह और माता का नाम विद्धान्ति थी। देश को ऐसे ही अपना तन मन धन लुटाने वाले देशभक्त की जरूरत है। आज भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी गई थी। उनको सत सत नमन ।

इस अवसर पर पूर्व मेयर आलोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि भगत सिंह शक्तिशाली ब्रिटेन सरकार का मुकाबला जिस साहस और संकल्प के साथ किया। आज उनके कारनामों का नए सततितयो को बनाने की जरूरत है। ऐसे महान क्रांतिकारियों को नमन।
दधीचि देह दान समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और राजगुरु को नमन।
मनोज कुमार मंजय ने कहा कि शहीदों के देश को पूंजीपतियों के हाथों का खिलौना बना दिया। उन के आतंक से मानवता मरती जा रही है। उन्होंने कहा कि देश के *वीर* भगत सिंह, राजगुरु ,सुखदेव अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी। वह अंग्रेजों के आंखों के कांटे हो गए थे। उनके साहस और दृढ़ संकल्प और बलिदान की कहानी आज भी जीवित है। ऐसे महान क्रांतिकारी को शत-शत नमन।
इस अवसर पर अनिता राय उप मेयर, अनिल पतंग, संतोष ईश्वर ,पवन शर्मा रोटी बैंक, कामेश्वर राय ,मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अब्दुल आलम, मोहम्मद अताउल ,हिमांशु कुमार , रवि शंकर पोद्दार गांधी, पप्पू राज रावत युवा नेता सुशील कुमार राय ,राज कुमार,टुनटुन कुमार, साधना देवी, एवं बच्चों ने अनेकों ने वीर सपूतों की शहिद सथल पर माल्यार्पण की।

