बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चैन छीनतई की घटना को अंजाम देने वाले 04 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार। 01 देशी कट्टा एवं 02 जिंदा कारतूस जप्त किया गया। चैन छीनतई की घटना की योजना को पुलिस ने किया विफल।
गुप्त सूचना मिली की नगर थाना अंतर्गत चार अपराधी अशोकनगर पोखड़िया स्थित झोपड़पट्टी में हथियार के साथ किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। प्राप्त गुप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया गया तथा निर्देशानुसार पु०अ०नि० कौशलेन्द्र प्रसाद एवं मोबाईल टाईगर तथा सशस्त्र बल नगर थाना पुलिस टीम जैसे ही पोखड़िया स्थित विक्की पासवान के झोपड़ी के पास पहुंची। वैसे ही चारों अपराधकर्मी झोपड़ी से निकल कर भागने लगे, जिसमें 02 अपराधियों को तत्परतापूर्वक खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़ाये अपराधियों 01. विक्की पासवान पे०- स्व० सुशील पासवान सा०-अशोक नगर पोखडिया, वार्ड नं0- 36. थाना नगर, जिला- बेगूसराय 02. रवि पासवान उर्फ बबलू पे०-स्व० रामनाथ पासवान उर्फ फुलटुन, सा०- पोखडिया, वार्ड नं0- 37. थाना नगर जिला बेगूसराय को 01 देशी कट्टा एवं 02- जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे चैन छिनतई का कार्य करते थे और उसको स्वर्णकार को बेच देते थे. ये दोनों अपराधी जिस दुकानदार को चैन बेचते थे उसका नाम भी अपराधियों के द्वारा बताया गया। जिसकी निशानदेही पर उन दोनों दुकानदारों के यहाँ भी छापेमारी कर दो दुकानदारों 01 श्रवण कुमार सोनी उर्फ भालों पे स्व० सरयुग साह, सा०- लालू नगर, वार्ड नं0-03, थाना नगर जिला बेगूसराय 02. संतोष कुमार पे०–स्व० रामू पोद्वार, सा०– बाघा, वार्ड न0-29, थाना नगर जिला बेगूसराय को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
दर्ज कांडः- नगर थाना कांड संख्या-562/23 दिनांक 29.08.23, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधिनियम।
बरामदगी/जप्ती:-
01. देशी कट्टा – 01
02.जिन्दा कारतूस – 02
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम / पता एवं आपराधिक इतिहास:-
(1) विक्की पासवान पे० स्व० सुशील पासवान, सा०- अशोक नगर पोखड़िया झोपडपट्टी, वार्ड नं 36, थाना- नगर, जिला बेगूसराय।
आपराधिक इतिहास:-
नगर थाना कांड सं0- 308/21 दिनांक 09.05.21 धारा-25 ( 1-बी) ए 26 आर्म्स एक्ट एवं 37 (ए) बिहार म० नि० एवं उत्पाद अधि0
(2) रवि पासवान उर्फ बबलू पे स्व० रामनाथ पासवान उर्फ फुलटुन सा० पोखडिया वार्ड नं0 37 , थाना नगर , जिला बेगूसराय।
आपराधिक इतिहास:-
नगर थाना कांड सं0-494/22 दिनांक-17.08.22 धारा-356/379 भा0द0वि0।
(3) श्रवण कुमार सोनी भालो, पे0 स्व0 सरयुग साहा, सा0-लालू नगर, वार्ड नं0-03 थाना नगर जिला बेगूसराय ।
(4) संतोष कुमार पे०-स्व० रामू पोद्वार, सा०- बाधा, वार्ड नं0-29 थाना नगर जिला बेगूसराय।
ससमय पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण अपराधियों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार, किया गया। जिसके कारण अपराध की बड़ी घटना को टाल दिया गया।
गश्ती टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर – 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber Cell व्हाट्सएप नम्बर- 8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया सेल Monitoring cell नं – 6287996684


