बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
लाखो ओ०पी० अन्तर्गत अपराध की बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना को पुलिस टीम के द्वारा विफल किया गया है। 02 अपराधियों से 01 देशी कट्टा एवं 02 जिन्दा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है।
इस वर्ष अभी तक Anti Crime Vehicle Checking अभियान में कुल 147 अवैध हथियार
एवं 550 जिन्दा कारतूस बेगूसराय पुलिस की कार्रवाई में जप्त किया है।
आपको बता दें कि 28जुलाई को करीब 01:00 बजे रात्रि मे लाखों ओoपीoअन्तर्गत परि0 पु0अ0नि0 रवि शंकर कुमार एवं सशस्त्र बल लाखों ओपी के द्वारा रात्रि गश्ती किया जा रहा था। रात्रि गस्ती के दौरान गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि 02 व्यक्ति NH टोल प्लाजा होते हुए मस्तीफतेहपुर के तरफ लहराते हुए किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहा है। प्राप्त सूचना को पुलिस कप्तान बेगूसराय को दिया तथा निर्देशानुसार पुo अoनिo प्रमोद कुमार ओoपीo गस्ती टीम परीo पुoअoनिo रवि शंकर कुमार एवं सशस्त्र बल लाखो द्वारा कार्रवाई करते हुए नंदन कुमार उम्र 21 वर्ष पेo बैजू यादव एवं अनुभव अनुराग 19 वर्ष पेo ललन कुमार दास सा मस्तीफतेहपुर थाना- मुफस्सिल लाखों जिला बेगूसराय को 01 देशी कट्टा एवं 2 जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बंध में मुफस्सिल थाना लाखों कांड संख्या -451/ 23 दिनांक-29.07.23 धारा -25(1-b)a/26/25 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।
बेगूसराय पुलिस कंट्रोल नम्बर
– 06243-230200
बेगूसराय पुलिस Cyber cell
व्हाट्सएप नम्बर – 8540036840
बेगूसराय पुलिस सोशल मीडिया Monitoring Cell नंo-
6287996684