Fri. Jul 18th, 2025

बेगूसराय महानगर जिला जदयू की बैठक रतनपुर धर्मशाला में संपन्न

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बेगूसराय महानगर जिला जदयू की बैठक रतनपुर धर्मशाला बेगूसराय में महानगर जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुंगेर प्रमंडल के कार्यक्रम प्रभारी मुकेश विद्यार्थी मौजूद थे।

जिला महानगर जदयू कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी सरकार को देश की गद्दी से उतार फेंकना है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। देश के किसान बेहाल और सरकार देश के युवाओं के साथ अन्याय कर रहा है। युवाओं को ठगने का काम किया।

उन्होंने कहा कि 15 जून को बेगूसराय के सभी प्रखंडों के मुख्यालय पर महागठबंधन के द्वारा धरना प्रदर्शन कर देश के तानाशाह पार्टी संविधान विरोधी पार्टी और जुमला पार्टी का पर्दाफाश किया जाएगा।

प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी मुकेश विद्यार्थी ने कहा नगर कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए 10 से 20 जून तक सभी सेक्टर अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी के बीच बैठक करनी है 20 से 30 जून तक सभी वार्ड अध्यक्षों के बीच बैठक करनी है बैठक कर पर्चा वितरण कर भाजपा सरकार के द्वारा किए गए कार्यों का पर्दाफाश किया जाएगा।

मौके पर महापौर पिंकी देवी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक विकास पुरुष है। इन्होंने बिहार में विकास ही विकास किया अब देश में विकास करेंगे

मौके पर महानगर जिला प्रवक्ता वीरेंद्र कुमार पटेल ने कहा केंद्र सरकार के नीति के खिलाफ एक दिवसीय धरना 15 जून को मोहन नगर के तरफ से हजारों लोग धरना में हिस्सा लेंगे जुमलेबाज केंद्र सरकार के खिलाफ क्योंकि केंद्र सरकार सिर्फ जातिवाद धर्म बाद हिंसा बाद की सरकार है इसे विकास एवं रोजगार से कोई लेना देना नहीं है।

मटिहानी विधानसभा प्रभारी रंजीत मल्लिक, बेगूसराय विधानसभा प्रभारी परशुराम पारस, अजय पासवान, मनीष शर्मा, सौरव कुमार सिंह, फुलेना राय, नाथो रजक, विवेक सिन्हा, रामानंद राय, पूजा कुमारी, सुमन देवी, अवध शर्मा, मोहम्मद इस्माइल, हेमंत कुमार पिंकू,अरुण तांती, घनश्याम महतो, परमानंद सिंह, अरविंद महतो, रविंद्र कुमार दास, बबलू कुमार, राम कुमार पासवान, गौतम कुमार, रामानंद राय, श्री राम सिंह, लक्ष्मण पाठक, राम आशीष सिंह, सुमित प्रधान, अनूप कुमार सिंह, चंदन अकेला, नमूना राय, राजेंद्र महतो, मोहम्मद तमन्ना, विजय कुमार, बमबम सिंह, सूरज शर्मा, सूर्यवीर कुमार, हरे कृष्ण सिंह, रिशु कुमार, चंद्रशेखर महतो, शिव चंद्र शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed