बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
@ बिहार रग्बी संघ के द्वारा 9 से 12 सितंबर तक अरवल जिले में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता।
बिहार रग्बी फुटबॉल संघ के तत्वावधान में अरवल जिला रग्बी फुटबॉल संघ के द्वारा दिनांक 9 से 12 सितंबर तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर रग्बी (बालक/ बालिका) प्रतियोगिता 2022 में भाग लेने के लिए बेगूसराय रग्बी (बालक/बालिका) के 20 सदस्यों के दल को रवाना किया गया।
इस अवसर पर बेगुसराय जिला रग्बी फुटबॉल संघ के द्वारा खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान किया गया। इस अवसर पर बेगूसराय जिला रग्बी संघ के संयोजक रणधीर कुमार, जिला खेल संयोजक विश्वजीत कुमार, बेगूसराय रग्बी के कोच रोशन कुमार राय, शिक्षक कन्हैया भारद्वाज, शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशक अजित कुमार,शिक्षा विभाग के लिपिक विनोद कुमार, खेल विभाग के कार्यालय सहायक अरविंद मिश्रा मौजूद थे।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला खेल संयोजक बिश्वजीत कुमार ने कहा कि बिहार में रग्बी खेलों का विकास बहुत तेजी से हो रहा है, सरकार का भी ध्यान इस खेल के प्रति विशेष रूप से है क्योंकि विगत वर्षों में इस खेल ने एसोसिएशन एवं विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के राष्ट्रीय खेलों में कई मेडल प्राप्त किए हैं। साथ ही बिहार के कई खिलाड़ी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस वर्ष विद्यालय खेलों में बेगूसराय जिले को रग्बी खेल में शामिल करने हेतु विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है।
बेगूसराय रग्बी के कोच रौशन कुमार राय ने कहा कि विगत वर्ष से अब तक कई प्रतियोगिता में बेगूसराय रग्बी की टीम भेजी गई है। जिसके कारण इस खेल में भी बहुत से खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं। आने वाले समय मे बेगूसराय जिला भी रग्बी खेलों में अग्रणी पंक्ति में खड़ा मिलेगा।
बेगूसराय जूनियर रग्बी की टीम
बालक वर्ग :– रिशु कुमार, पीयूष कुमार, राजू कुमार, अमन कुमार, अभिषेक कुमार-1, आदित्य राज, बादल कुमार, अभिषेक कुमार-2, राम कुमार, चिंकू कुमार एवं कन्हैया कुमार
टीम कोच:- रौशन कुमार राय
टीम मैनेजर:- अजित कुमार
बालिका वर्ग:-
मौषम कुमारी, ईशा कुमारी, निक्की कुमारी, टुकटुक कुमारी, सीता कुमारी, पूजा कुमारी, रवीना कुमारी, सादिका प्रवीण, ऋतिका कुमारी, वर्षा कुमारी एवं कोमल कुमारी
टीम कोच:- शालिनी कुमारी
टीम मैनेजर:- नमन कुमारी