बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय शहर के नौरंगा पुल स्थित डॉक्टर लोहिया कर्पूरी आश्रम सह जिला राजद जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मोहित यादव के अध्यक्षता में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह जी का 91वां जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया।
जयंती समारोह में जिले भर के पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उपस्थित राजद के सभी नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के तैल चित्र पर पुष्प और माला अर्पित करते हुए उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिए।
उपस्थित कायरकर्ताओं ने कहा विश्वनाथ प्रताप सिंह राजा नहीं फकीर थे। भारत का तकदीर थे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने कहा मंडल कमीशन के महानायक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह व्यक्तिगत तौर पर बेहद निर्मल स्वभाव के थे और प्रधानमंत्री के रूप में उनका छवि एक मजबूत और समाजिक, राजनैतिक दूरदर्शी व्यक्ति के थे। उन्होंने मंडल कमीशन की सिफारिश कर देश में वंचित समुदायों की शासन सत्ता में हिस्सेदारी पर मोहर लगा दी। मंडल कमीशन की सिफारिश से फायदा ओबीसी वर्गों व सरकारी सेवा में 27% कोटा आरक्षित हुआ।
यह भारत देश के लिए और ओबीसी वर्गों के लिए उदय का दिन था। अभिजात वर्ग के लोग तो विरोध कर ही रहा था। जो सदियों से पिछड़ों वंचितों का हक अधिकार हड़प रहे थे। वंचित वर्ग के लिए न्याय के लिए एक लकीर खींच दिए थे। अपने प्रधानमंत्री तत्काल में वंचित वर्गों और सामाजिक न्याय की दिशा में उन्होंने ऐतिहासिक कदम उठाने का कार्य किए थे।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले में बेगूसराय महानगर जिला अध्यक्ष शिवजी महतो, जिला महासचिव मोहम्मद मकबूल आलम, बेगूसराय जिला किसान सेल जिला अध्यक्ष त्रिभुवन कुमार उर्फ पिंटू सिंह, जिला सचिव कामदेव यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुलाब चौधरी, राजद नेता razaur रहमान अंसारी, भंगी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोहर राउत पार्टी के नेता मुखी भगत प्रखंड अध्यक्ष कैलाश यादव, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद चौरसिया, सियाराम पासवान, सुमन देवी, पूजा राउत मोहम्मद सनोवर, प्रेमचंद्र यादव, गोविंद जी इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।