बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
बेगूसराय दौरे पर आए राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने आज अपने नव निर्मित आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ चाय पर चर्चा आयोजित की।
इस बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष, मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सहित भाजपा जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन के महत्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए राज्यसभा सांसद श्री राकेश सिन्हा ने लोगों को कार्यकर्ता एवं संगठन की शक्ति समझाई एवं पार्टी के संघर्ष और सफलता से रूबरू कराया।
वहीं दूसरी ओर सोनपुर मंडल के डीआरएम का बेगूसराय रेलवे स्टेशन निरीक्षण कार्यक्रम में माननीय राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने हिस्सा लिया और डीआरएम को बेगूसराय रेलवे स्टेशन सहित बेगूसराय के सभी छोटी-बड़ी रेलवे स्टेशन के विस्तार और सुंदरीकरण पर विस्तृत चर्चा की और रेलवे के विकास के लिए सुझाव भी दिया।
एक अन्य कार्यक्रम में वीरपुर प्रखंड के नौला ग्राम में विगत 100 वर्षों से आयोजित हो रहे बजरंगबली मेला का विधिवत उद्घाटन किया और ग्रामीणों द्वारा नौला की पुरातत्विक विशेषताओं के वर्णन पर उसे सदन में उठाने और राजकीय सम्मान और दर्जा दिलाने की बात कही।
इसी क्रम में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया जिसमें हजारों की भीड़ उपस्थित थीं। पूर्व से निर्धारित मटिहानी प्रखंड के बलहपुर गांव में गंगा आरती कार्यक्रम में देर शाम हिस्सा लिए।
सभी कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह सहित सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।