Sun. Jul 20th, 2025

बिहार डाक परिमंडल के द्वारा राज्य स्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन, बेगूसराय के सिमरिया घाट पर गुरुवार को होगा नौकायन प्रतियोगिता

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बिहार डाक परिमंडल के द्वारा पटना जी.पी.ओ. के प्रांगन में  24 से  26 फरवरी तक राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम India’s Rich Cultural Heritage रखा गया है। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन महामहिम राज्यपाल श्री फागू चौहान के करकमलों द्वारा किया जायेगा।

बिहार डाक परिमंडल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल (वर्तमान प्रभार) श्री अदनान अहमद के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में इस प्रदर्शनी को ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। BIHAR DIGIPEX – 2022 में बिहार के सभी जिले के छात्र– छात्राएं, युवा वर्ग इस प्रदर्शनी में भाग ले रहे है। साथ ही साथ बिहार के कई जिले के डाक टिकट संग्राहक (फिलाटेलिस्ट) भी हिस्सा ले रहे हैं, जिनके डाक टिकटों के संग्रह को प्रदर्शनी में लगाया जाएगा।

इस डाक प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए कई कमिटी का गठन भी किया गया है। इसी क्रम में यूथ प्रमोशन कमिटी का भी गठन किया गया है, इस कमिटी की जिम्मेदारी बेगूसराय एवं खगड़िया जिला में उत्तम कुमार सिंह, डाक अधीक्षक, बेगूसराय को दिया गया है। उत्तम कुमार सिंह ने बताया कि बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के छात्र – छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया है, जिसमे पत्र-लेखन प्रतियोगिता एवं स्टाम्प डिजाईन (पेंटिंग) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।

इस प्रदर्शनी का थीम “इंडिया रिच कल्चरल हेरिटेज” रखा गया है। इसी सृंखला के दौरान “डीजिपेक्स 2022 बोट” परिचालन का निर्णय लिया गया है। इसमें एक बोट जिस पर डीजिपेक्स का झंडा भी लगा होगा। इसके लिए एक बोट सिमरिया घाट में चलायी जाएगी तथा छात्र-छात्रों एवं स्थानीय नागरिकों को उपरोक्त विषय आधारित जागरूकता एवं जानकारी प्रदान करेगी। ताकि नदी के किनारे बसे लोगों को जनचेतना से जोड़ा जा सके। पत्र लेखन प्रतियोगिता में बिहार में कुल 6530 तथा स्टाम्प डिजाईन प्रतियोगिता में कुल 3361 बच्चों ने भाग लिया है। इनमें से बेगूसराय एवं खगड़िया जिले के बच्चे भी बढ़ चढ़कर भाग लिए हैं।

इन प्रतिभागितों में बेहतरीन स्टाम्प डिजाईन को पटना जी.पी.ओ. के प्रांगण में दिनांक 24 फरबरी से 26 फरबरी 2022 तक चलने वाली डाक टिकट प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा, साथ ही साथ तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी को परिमंडलीय स्तर पर सम्मानित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी के माध्यम से छात्र-छात्राएं एवं एनी जन सामान्य ज्ञान, ऐतिहासिक, आध्यातिम्क, सांस्कृतिक इत्यादी की जानकारी अपने ज्ञान रूपी झरोंखों में संजो सकते है। डाक टिकट संग्रह न केवल ज्ञान का स्रोत है अपितु आय सृजन का भी स्रोत है।

इस अवसर पर बेगूसराय डाक प्रमंडल के सिमरिया घाट में नौकायन का आयोजन किया गया है, जिसमें गुरुवार 24 फरवरी को बेगूसराय डाक प्रमंडल के सभी प्रतियोगी, डाक विभाग के सभी शीर्षस्थ अधिकारी एवं डाक अधीक्षक श्री उत्तम कुमार सिंह स्वयं उपस्थित रहेंगे। नौकायन का नेतृत्व श्री उत्तम कुमार सिंह डाक अधीक्षक के द्वारा ही किया जाएगा।जो दो बजे शाम से प्रारंभ होगा।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed