Sun. Jul 20th, 2025

 34वीं स्मृति दिवस पर गुदरी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को किया गया याद

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वाधान में आज लोहिया कर्पूरी आश्रम ,नौरंगा पूल में स्थित गुदरी के लाल पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की 34 वी स्मृति दिवस उनके आदम कद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की। तथा कार्यक्रम का संचालन हिंदी के साहित्यकार डॉ चंद्रशेखर चौरसिया ने की।

अध्यक्षीय संबोधन करते हुए शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति भारत के ही नहीं बल्कि विश्व के सभी महापुरुषों की जन्म तिथि और स्मृति मनाता आ रहा है। आज कर्पूरी ठाकुर की 34 वी स्मृति दिवस मना रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर सभी राजनीतिक पार्टी के नेताओं के साथ आपसी व्यवहार बनाकर रखते थे। वे खासकर गरीबों के लिए हमेशा संघर्ष करते रहे।  1950 से 1980 के दशक तक लगभग 40 साल तक बिहार की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सबसे महान समाजसेवी नेता को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश महासचिव महादेव शाह ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों वंचितों और निस्सहाय वर्गों के मसीहा थे। व्यवहार से कुशल कार्य के प्रति क्रियाशील मुख्यमंत्री थे। ऐसे महान नेता को मेरा शत-शत नमन।

इस अवसर पर दधिचि देह दन समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। आज उनके स्मृति पर मैं उनको शत-शत नमन करता हूं।

अलख निरंजन चौधरी कवि एवं पूर्व शिक्षक ने जननायक करपुरी ठाकुर के विचारों को जानकारी देते हुए कहा कि जन नायक करपुरी ठाकुर गरीबों के मसीहा थे। और मैं ऐसे महान समाजसेवी नेता को शत-शत नमन करता हूं।

राजेंद्र महतो अधिवक्ता जेपी सेनानी के जिला अध्यक्ष, किशोर महतो, सुधीर सिंह, करण कुमार आदि ने उनके आदम का प्रतिमा पर माल्यार्पण की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed