Mon. Feb 9th, 2026

एक्ट्रेस निधि झा और भोजपुरी एक्टर यश कुमार ने की सगाई

बेगूसराय, मिंटू झा।

भोजपुरी एक्टर यश कुमार और एक्ट्रेस निधि झा की सगाई हो गई है। दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी का वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निधि और यश परिवार वालों के बीच एक दूसरे को अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं।

बात दें कि पिछले साल 21 सितंबर को यश ने इंटरनेट मीडिया पर निधि झा के लिए अपने प्यार का खुलकर इजहार किया था। इस दौरान उन्होंने दो तस्वीरें भी साझा की थीं। तब से यह चर्चा का विषय था कि आखिर इस प्यार का आफिशियल एनाउंसमेंट कब होगा।

निधि झा ने इंस्टाग्राम पर अपना इंगेजमेंट सेरेमनी वाला वीडियो शेयर किया है। उन्होंने लिखा है अब यह आफिशियल हो चुका है। हम एक हो गए हैं।

वीडियो शेयर करते ही मानो बधाइयां की बाढ़ आनी शुरू हो गई। फैन्स तो उत्साहित हैं ही, फिल्मी सितारों ने भी इस जोड़ी के लिए प्यार बरसाया है। इस वेलेंटाइन को यश ने काफी यादगार बनाया है। इंगेजमेंट सेरेमनी के ठीक पहले यश कुमार और निधि झा ने अपने नए घर मे कदम रखा है।

निधि झा ने गृह प्रवेश की भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। यश के साथ वाली इन तस्वीरों में निधि बिल्कुल नई नवेली दुल्हन जैसी दिख रही थीं।

वही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगवत सिंह कोशियारी, बीजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष सोनू कुमार झा, सुपरस्टार तुषार झा, जयंत समीर, कुरपा, रंजित झा, पूनम झा, कार्तिक, शिवम, अदिति, जानवी, रामचन्द्र झा, बालेश्वर झा सहित कई लोगों ने बधाइयां दिया।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed