बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।
मातृ-पितृ पूजन दिवस पर शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में आलोक कुमार, अर्चना कुमारी के द्वार पिता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह एवं माता सुनीता देवी को चादर एवं फूल भेंट की गई।
इस सम्मान समारोह मे शामिल ज्ञान चंद्र पाठक ,ललिता देवी ,अनिकेत कुमार पाठक, पोती अनाया कुमारी, प़ोता तेजस, नाती आर्यन राज, नतनी आसमा, नातनी आंचल कुमारी, पुत्री अर्चना कुमारी अपने माता-पिता को सम्मान करते हुए कहां की आज के युवा पीढ़ी इस दिन को भूलते जाते हैं।
आलोक सिंह ने कहा कि हिंदू भी चाहते हैं ईसाई भी ,मुसलमान, आदि सभी चाहते हैं कि मेरे बच्चे सभ्य और संस्कारी बने। उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे और उनका सदा सम्मान करते हैं।
अर्चना कुमारी अपनी माता सुनीता देवी जो महिला सेल के सचिव हैं उनको मिठाई खिलाकर सम्मान किया।
शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा मात्री पितृ पूजन दिवस 14 फरवरी को देश विदेश में मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे अधिकारी रूप मानती है। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे पुत्र , पुत्री, पुत्र वधू, नाती , नातिन ,दामाद पाकर धन्य हो गए।