गढ़हरा, बेगूसराय, रवि शंकर झा।।
जीआरपी बरौनी ने रेल थाना में दर्ज कांड संख्या-71/21 के एक फरार नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त युवक की पहचान चकिया थाना अंतर्गत सिमरिया घाट बिंद टोली, वार्ड संख्या-13 निवासी शिव कुमार महतो के 45 वर्षीय पुत्र रघु कुमार उर्फ राघो महतो के रूप में कि गयी ।
उक्त संबंध में रेल थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि शुक्रवार को रेल थाना के पदाधिकारी जय राम के नेतृत्व में साथ के पुलिस बल एवं चकिया थाना के सहयोग से कई महीनों से फरार अभियुक्तों को सिमरिया घाट स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया कि 28 अगस्त 2021 की देर शाम उक्त अभियुक्त साथी राम कुमार एवं अन्य साथियों के साथ राजेन्द्रपुल रेलवे स्टेशन उत्तरी केबिन के पास चोरी की योजना बना रहे थे। उसी क्रम में मौके पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई। जिसमें उक्त अभियुक्त भागने में सफल रहा।