Sun. Dec 28th, 2025

बेगूसराय :: जयंती पर याद किए गए स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन 

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति के तत्वधान में सर्वोदय नगर सुखदेव सभागार में स्वामी दयानंद सरस्वती और अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन की जयंती संयुक्त रुप से मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता अमरेंद्र कुमार सिंह ने की।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती समाज सुधार में अनेकों कार्य किए और आप आर्य समाज के  प्रवर्तक थे। उन्होंने भारतीय वेदांत दर्शन को समृद्ध ही नहीं बल्कि मूर्ति पूजन का विरोध किया। आज उनकी 198 जयंती पर याद किया गया।  अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन कि 290वीं जयंती मनाई गई। अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति आज ही के दिन 1783 ईसवी को जन्म हुआ। ऐसे महान हस्ती को शत-शत नमन।

इस अवसर पर समिति के जिला अध्यक्ष सुशील कुमार राय ने कहा कि स्वामी जी आर्य संघ की स्थापना की और भारतीय मनीषियों के विचारों को एक नई शक्ति प्रदान की। जबकि अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन अमेरिका के राज्यों के संयुक्त सेनाओं के प्रथम चुने गए और 9वी युद्ध में ब्रिटेन सेना के छक्के छुड़ा दिए। ऐसे महापुरुष को सत सत नमन।

इस अवसर पर महिला सेल के सचिव सुनीता देवी, ज्ञान चंद्र पाठक, प्रिंसी कुमारी, किशन कुमार, गोविंद कुमार, राजेंद्र महतो अधिवक्ता अनेकों ने माल्यार्पण की।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed