Fri. Jul 18th, 2025

प्राण प्रतिष्ठा समारोह :: राम-जानकी हमारी सभ्यता-संस्कृति के प्रथम अध्याय — जनक राम

बेगूसराय, विजय कुमार सिंह।।

बीहट गांव में राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में उपस्थित होकर  मंत्री खान एवं भूतत्व विभाग बिहार श्री जनक राम ने शुभ उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सैकड़ों कुमारी कन्या के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। सर पर हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी लोग उपस्थित थे।

मंत्री जनक राम ने राम जानकी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उद्घाटन सत्र में शामिल होकर कहा कि राम-जानकी हमारी सभ्यता-संस्कृति के प्रथम अध्याय हैं। श्रीराम का व्यक्तित्व इतना विराट है कि वह सभी मनुष्य और व्यक्तित्व में समान रूप से बसते हैं।

भाजपा के कद्दावर नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष महंत राम लखन सिंह ने कहा कि वर्तमान काल में हिंदू जागरूक हुआ है और अपने गौरवशाली अतीत से वर्तमान को जोड़ने में खुशी महसूस कर रहा है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि राम सिर्फ नाम नहीं, विराट व्यक्तित्व हैं, हम सभी को राम जी से प्रेरणा लेकर समरस समाज का निर्माण करना चाहिए, तभी राम राज्य की कल्पना साकार होगी।

इस अवसर पर भाजपा महामंत्री राजीव वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनैना देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राममूर्ती चौधरी, मन्नू कुमार, अमित कुमार, राजकिशोर जी, प्रमोद राम, अनुराधा झा, आरएसएस जिला कार्यवाहक राजू जी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच आया है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed