Thu. Feb 12th, 2026

जन अधिकार पार्टी लो० भोजपुर के द्वारा आरा प्रखंड के जमीरा पंचायत में महादलित बस्ती, गरीब, असहाय के बीच मदद पहुँचाई

भोजपुर (आरा) ::–

बबलू कुमार ::–

25 जुलाई 2020 शनिवार

जन अधिकार पार्टी लो० भोजपुर के द्वारा आरा प्रखंड के जमीरा पंचायत में ग्राम लक्ष्णपुर में महादलित बस्ती गरीब असहाय के बीच 3 दर्जन लोगों के बीच त्रिपाल बांटा गया और झोपड़ियों के ऊपर रखा गया। 30 साल के लालू नीतीश सरकार में जो गरीब के सर के उपर ढ़कने के लिए एक त्रिपाल की भी व्यवस्था नही कर सकते।

जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि आरा प्रखंड में आवास के नाम पर बहुत बड़ा ही लूट घोटाला हुआ है। आज जो 25 से ₹30000 हजार रू कमीश्न देते हैं। आवास उन्हीं को मिलाता है। इन महादलित कोई सुनने वाला नही हैं । आरा के सांसद, विधायक अपने जिम्मेवारी से भागते है। हम भोजपुर जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं इस बिंदुओं पर जांच कर ऐसे प्रखंड विकास पदाधिकारी पर अभिलंब कार्रवाई करें और गरीबों के बीच जो बेसहारा है ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनको आवास के तहत उनकी मकान बनाई जाए।

जाप कार्यकर्ता नंदलाल ने कहा कि जमीरा में आजादी के बाद भी 15 -15 साल सत्ता में रहे। आज तक जिला मुख्यालय से परमानेंट रोड नहीं है। बरसात के दिनों में आवागमन बाधित होता है जो 3 से 4 किलोमीटर छोड़कर हम लोगों को 12 किलोमीटर घुम कर जाना होता है कोई भी सांसद विधायक इस पर सुधि लेने वाला कोई नही है।

प्रखण्ड अध्यक्ष सतोष कु० ने कहा कि अगर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी इन गरीबो को मदद नही करते है तो आरा प्रख्ण्ड में ताला मार दिया जायगा।

इसमें शामिल लोगो में जाप अध्यक्ष डा० ब्रजेश कु० सिंह, नंदलाल यादव, अजय राय, प्रअ अध्यक्ष संतोष कुमार, पिन्टु चौधरी, जितेन्द्र कुशवाहा, सनोज चौधरी, मुननी यादव, अभिशेख कुमार, शिशु कुमार, सुजित कु०, मुना सिंह आदि लोग शामिल थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed