Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: वीरपुर में बलान नदी मे डूबने से दस वर्षीय बालक की मौत

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार ::–

24 जुलाई 2020 शुक्रवार

आज शुक्रवार को वीरपुर थाना क्षेत्र के गेन्हरपुर पंचायत के जिन्दपुर गांव स्थित बलान नदी मे डूबने से एक दस वर्षीय बालक की मौत हो गयी ।

मृतक बालक की पहचान जिंदपुर गांव के वार्ड संख्या तेरह निवासी मोहम्मद अशरफूल के दस वर्षीय पुत्र मोहम्मद आरिफ के रूप मे की गयी है ।

घटना के संबंध मे स्थानीय ग्रामीणो ने बताया कि जिन्दपुर गांव स्थित सामुदायिक चबूतरा के समीप बलान नदी के किनारे मोहम्मद आरिफ स्नान करने के लिए गया था, इसी क्रम मे उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे चला गया ।

बालक की डूबने की खबर मिलते ही ग्रामीणो ने उक्त बलान नदी मे खोजबीन शुरू किया ।घंटो मशक्कत के बाद ग्रामीणो ने उसकी लाश को बलान नदी से निकाला गया। उक्त घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया । मृतक की माता रुखसाना खातुन सहित परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है ।

पुरे जिन्दपुर गांव मे उक्त घटना से मातमी सन्नाटा पसर गया है । घटना की सूचना मिलते ही गेन्हरपुर पंचायत के मुखिया रामशंकर दास ने मृतक के परिजनो से मुलाकात कर सांत्वना दी ।साथ ही मृतक के परिजनो को कबीर अंत्येष्टि योजना के अंतर्गत नगद तीन हजार रुपये प्रदान किये ।

वहीं घटना की सूचना पाकर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता , जिला पार्षद सुल्ताना बेगम , पुर्व मुखिया सुखराम महतो , उप मुखिया सुरेन्द्र महतो ,वीरपुर पश्चिमी पंचायत के मुखिया पंकज कुमार सिंह , भाजपा मंडल अध्यक्ष चुन्नू कुमार चंदन समेत कई लोगो ने मृतक के परिजनो से मुलाकात कर सांत्वना दी ।

फोटो

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed