Thu. Feb 12th, 2026

जनता दल यूनाइटेड का वर्चुअल सम्मेलन 02 अगस्त को जगदीशपुर विधानसभा में समय 4:30 बजे से होगा

भोजपुर (जगदीशपुर) ::–

बबलू कुमार–

24 जुलाई 2020 शुक्रवार

जनता दल यूनाइटेड का वर्चुअल सम्मेलन पूरे बिहार में विधानसभा वार पार्टी कार्यालय से सोशल मीडिया के फेसबुक टि्वटर जदयू मीडिया सेल सहित सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं के द्वारा संबोधित किया जा रहा है।

इसी क्रम में 2 अगस्त को जगदीशपुर विधानसभा में समय 4:30 से वर्चुअल सम्मेलन होगा इसको लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता तैयारी में लगे हुए हैं। जगदीशपुर विधानसभा में जदयू कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं को लेकर पूरे क्षेत्र में तैयारी में लगे हुए हैं।

वहीं पूर्व मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड का वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसको लेकर जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी जदयू के कर्ज जदयू के कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर चुके हैं। आगामी 2 अगस्त को जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के वर्चुअल सम्मेलन होगा ।

जिसमें जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह सम्मेलन को संबोधित करेंगे इसका सीधा प्रसारण फेसबुक ,ट्विटर ,जदयू मीडिया सेल सहित सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर प्रसारण होगा। वर्चुअल सम्मेलन इसका प्रसारण शाम 4:30 बजे से शुरू होगा ।इसके लिए प्रचार प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जा रहा है एवं हमारे पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में घूम घूम कर प्रचार कर रहे हैं ।

वहीं पूर्व मंत्री ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा । विपक्ष के पास झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं है । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के शासनकाल में पूरे बिहार के सभी क्षेत्रों में विकास हुआ है। बिजली सड़क के साथ सभी क्षेत्र में काफी विकास हुआ है बिहार की जनता विकास पसंद करती है इसलिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः सरकार बनने जा रहा है।

वर्चुअल सम्मेलन की तैयारी में लगे कार्यकर्ताओं में अनूप पटेल, जगदीशपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष नीरज सिंह कुशवाहा, जितेंद्र सिंह कुशवाहा ,संजय यादव, राजेश कुशवाहा ,सुरेंद्र कुशवाहा ,विजय पाठक, प्रवीण राम, मुकेश सिंह, पिंटू चंद्रवंशी ,शिव शंकर यादव, अजय कुशवाहा सहित कई लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्टी के सभी कार्यकर्ता दिन रात अपने क्षेत्र में लगे हुए हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed