Thu. Feb 12th, 2026

भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में प्रशासन के द्वारा सब्जी विक्रेताओं को मध्य विद्यालय में सब्जी बाजार लगवाया

भोजपुर (संदेश) ::–

बबलू कुमार :: —

24 जुलाई 2020 शुक्रवार

भोजपुर जिले के संदेश प्रखंड में प्रशासन के द्वारा कोरोनावायरस को लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करने के लिए संदेश बाजार के सभी सब्जी विक्रेताओं को निर्देश देकर मध्य विद्यालय संदेश में सब्जी बाजार लगवाया जा रहा है।

इस बाजार में भारतीय कांतिवीर पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण पासवान के द्वारा बाजार में घूम घूम कर निरीक्षण किया गया। साथ में सभी सब्जी विक्रेताओं एवं ग्राहकों से मास्क लगाकर एवं सोशल डिस्टेंसिंग के पालन करते हुए हर कार्य करें। साथ ही कहा कि अगर मास्क पहन कर हम सुरक्षित रहते हैं तो करोना को जल्दी ही खत्म कर सकते हैं। सभी लोग मास्क के जरूर पहने, जिससे करोना को भगाया जा सके।

उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि इतना गंभीर बीमारी महामारी कोरोना के चलते प्रशासन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया है । वहीं प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस केेरोना में  जितने भी किसान मजदूर को क्षति हुआ है सरकार जल्द से जल्द सभी मजदूरों को प्रतिमाह ₹10000 बेरोजगारी भत्ता दे । साथ में रोजगार की व्यवस्था करें ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed