बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
23 जुुुलाई 2020 गुरुवार
अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध बिहार राज्य किसान सभा, सीआईटीयू और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के संयुक्त राज्य व्यापी आह्वान पर बेगूसराय किसान कौंसिल, सीआईटीयू और बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन की जिला इकाई द्वारा केन्द्र और राज्य सरकार की महामारी से निपटने में विफलता एवं अन्य किसान, मजदूर विरोधी तथा जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लॉक डाउन नियम का पालन करते हुए पॉवर हाउस रोड, ब्रह्मदेव राय भवन के सामने प्रर्दशन किया गया।
किसानों के सभी कर्ज माफ करो, न्यूनतम सरकारी समर्थन मूल्य पर किसानों का फसल खरीद करो, सरकारी संपत्ति के लूट पर रोक लगाओ, रेलवे के निजीकरण का आदेश वापस लो, महामारी के बहाने श्रम कानून में छेड़छाड़ बंद करो, 12 घंटा काम की कवायद बंद करो, आवश्यक वस्तुओं, कृषि व्यापार से संबंधित अध्यादेश वापस लो, विद्युत कानून अध्यादेश वापस लो, आगामी छ: माह तक सभी को 10 किलो अनाज प्रति माह मुहैया करो, आयकर के दायरे से बाहर सभी परिवारों को 7500 रुपए प्रति माह छः महीने तक मुहैया करो, सभी सरकारी जिला अस्पतालों में कोरोना की जांच और इलाज की व्यवस्था करो, सभी डॉक्टर नर्सें, सफाई कर्मचारियों, पुलिस और सभी सरकारी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा सामग्री और पोषाक मुहैया करो।
प्रर्दशन में किसान कौंसिल के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह, बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला उपाध्यक्ष सुरेश यादव, सीटू राज्य सचिव सुरेश प्रसाद सिंह , रत्नेश झा , बी एस एस आर यूनियन के राज्य उपाध्यक्ष आर एस राय , किसान नेता मोहम्मद उस्मान, दयानिधि चौधरी, डी वाई एफ आई के चिंटू यादव, महमूद आलम, रंजीत यादव, बी एस एस आर यूनियन के जिला अध्यक्ष पी के वर्मा , एस आर सिन्हा, अमरनाथ झा, विवेकानंद मिश्रा, बीड़ी मजदूर यूनियन नेता राम विनय सिंह, मोहम्मद आफताब आदि दर्जनों प्रर्दशनार्थी मौजूद थे।
बेगूसराय जिले में तेघड़ा में फरदी, किरतौल, बरौनी, वीरपुर में गेनहर पुर, साहेबपुर कमाल में गोविंदपुर रजौरा, सादपुर , भगवानपुर में कटहरिया, बेगूसराय में कमरूद्दीन पुर, बागवारा, चनवारा , कुसमहौत , रामानंद नगर आदि दर्जनों जगहों पर विरोध प्रदर्शन किया गया ।

