मंझौल बेगूसराय ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
23 जुलाई 2020 गुरुवार
विश्वव्यापी कोरोना महामारी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों चार महीने बाद मंझौल ओपी के एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद थाना परिसर सहित अनुमंडल परिसर में हड़कंप मच गया था.
परंतु पुनः मंझौल मे कोरोना के बढ़ते दायरे से लोगों मे भय और दहशत का माहौल कायम हो गया है. बावजूद इसके बाजारों की रौनक मे कमी नहीं आई है.
शाम होते ही बस स्टैंड स्थित सब्जी बाजार मे लोगों की खचाखच भीड़ उमड़ रही है. जिससे कोरोना के दायरे का बढ़ना लाजिमी प्रतीत होता है.
ओपी अध्यक्ष सुबोध कुमार ने मंझौल ओपी में पुनः एक सिपाही के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की है. जबकि एक पॉजिटिव मरीज मंझौल बाजार मे पुष्टि की गई है. जानकारी अनुसार बाजार वाले पॉजिटिव मरीज को होम कोरेनटाईन किया गया है.
परंतु सूत्रों की माने तो घर के अन्य सदस्य भी उक्त मरीज के साथ रह रहे हैं. जबकि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ऐसे पॉजिटिव मरीजों के लिए सही गाइडलाइन नहीं किया गया है. जिससे मंझौल मे कोरोना के बड़े स्तर पर पांव पसारने की संभावना प्रबल हो गई है.

