Thu. Feb 12th, 2026

चेरियाबरियारपुर में सशस्त्र अपराधियों ने बाइक लूटी, एक संदिग्ध गिरफ्तार

 

चेरियाबरियारपुर-बेगूसराय ::–

अविनाश कुमार गुप्ता ::–

22 जुलाई 2020 बुधवार

मंगलवार की संध्या थाना क्षेत्र के कुंभी गांव के निकट फुलकवा चौर भंडारी पोखर के निकट सशस्त्र अपराधियों ने बाइक लूट की घटना को अंजाम दिया है।

जानकारी अनुसार कुंभी गांव निवासी सज्जन यादव के पुत्र चंदन यादव के साथ घटना घटी है। दो की संख्या मे पैदल अपराधी ने पहले पिस्तौल  दिखाकर जबरन रोककर मारपीट करते हुए हीरो एच एफ डिलक्स बाइक संख्या बीआर 09एई 0272 को लूटकर सकरबासा की ओर भाग गया।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व मे पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंच अपराधियों के भागने की दिशा मे छापेमारी प्रारंभ कर दी है। पुलिस ने उक्त मामले मे एक संदिग्ध युवक को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed