Thu. Feb 12th, 2026

*लालजी टंडन के रूप में हमने कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता खो दिया – विधायक डॉ सी एन गुप्ता*

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

*लालजी टंडन के रूप में हमने कुशल प्रशासक और लोकप्रिय राजनेता खो दिया – विधायक डॉ सी एन गुप्ता*

मध्यप्रदेश के राज्यपाल और बिहार के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के निधन पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने शोक व्‍यक्‍त किया है।उनको याद करते हुए विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा है कि लालजी टंडन ने बिहार में उच्‍च शिक्षा के विकास को गति प्रदान की वे लोकप्रिय राजनेता, कुशल प्रशासक और विद्वान लेखक थे। उनके निधन से भारतीय सामाजिक-राजनीतिक जीवन को अपूरणीय क्षति हुई है।श्री टंडन ने बिहार के उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई अहम निर्णय कर नई दिशा देने का काम किया था।
देश और बीजेपी के लिए उनका जाना अपूरणीय क्षति है। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर जब टंडन जी छपरा पधारे थे तो उनका प्रत्येक शब्द शिक्षा और मूल्यों के विकास पर केंद्रीत था जो काफ़ी अनुकरणीय था.
टंडन जी का पूरा जीवन जनसेवा को समर्पित रहा, उन्होंने संगठन के विस्तार में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Related Post

You Missed