चेरियाबरियारपुर (बेगूसराय) ::–
अविनाश कुमार गुप्ता ::–
18 जुलाई 2020 शनिवार
चेरिया बरियारपुर पुलिस ने शुक्रवार की संध्या गश्ती के दौरान गुआवाड़ी तीनवटिया के निकट एक बाइक पर लदे 39 लीटर महुआ शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है। जबकि देशी महुआ शराब के अन्य कारोबारी भागने मे सफल हो गया।
खबरों के अनुसार थानाध्यक्ष पल्लव कुमार के नेतृत्व मे सअनि अजय कुमार सिंह व पुलिस बल काबर परिक्षेत्र मे चल रहे अवैध महुआ शराब के कारोबार के मद्देनजर निगरानी के लिए राउंड लगा रहे थे। उसी वक्त गुआवाड़ी तीनवटिया के समीप जंगल की ओर से बाइक आता दिखा तो उधर का रुख किया।
कारोबारी पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने खदेड़कर एक कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरा मौके का फायदा उठाकर भाग गया।
थानाध्यक्ष ने बताया एक बैग मे दो गैलन तथा एक बोरा मे दो अन्य गैलन मे कुल 39 लीटर महुआ शराब बरामद हुआ है। कारोबार मे प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया गया है। थाना क्षेत्र के श्रीपुर गांव निवासी शंभू साहनी के पुत्र संतोष साहनी की गिरफ्तारी हुई है। जबकि दूसरा कारोबारी संतोष का बड़ा भाई सुनील सहनी भाग गया।

