Thu. Feb 12th, 2026

पिकअप गाड़ी  के ठोकर से बाइक चालक घायल

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

पिकअप गाड़ी  के ठोकर से बाइक चालक घायल

गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

रिपोर्ट – वीरेन्द्र यादव ,

एकमा प्रखंड के बंशी छपरा गांव में पिकअप के ठोकर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.सूचना मिलने पर रसूलपुर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर गांववालों के सहयोग से घायल बाइक चालक को पुलिस वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया. बताया जाता है कि बेनौत गांव के ब्रजकिशोर राम बाइक से रीठ गांव में अपनी फुआ से मिलने गया था.फुआ से मिलकर ब्रजकिशोर राम बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था. इसी दौरान रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर असहनी टोले बंशी छपरा गांव के समीप निर्माणाधीन सड़क पुलिया के लिए बने डायवर्सन में अनियंत्रित पीकप ने बाइक में ठोकर मार दिया.जिससे ब्रजकिशोर राम घायल हो गए. ठोकर मारने के बाद चालक पीकप समेत फरार हो गया. रसूलपुर थानाध्यक्ष रामसेवक राउत के सूचना पर पुलिस अवर निरीक्षक रामचन्द्र पासवान ने सशस्त्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गांववालों के सहयोग से घायल ब्रजकिशोर राम को पुलिस वाहन से लाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आवश्यक उपचार के लिए भर्ती कराया. अस्पताल के चिकित्सक डॉ.शाहिद अली ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक ब्रजकिशोर राम को बेहतर चिकित्सा के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जहां ब्रजकिशोर राम की चिकित्सा हो रही है.

डायवर्सन पर कई सड़क दुर्घटनायें हो चुकी है

पुलिस ने पहुंच कर युवक की जान बचायी

रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर असहनी टोले बंशी छपरा गांव में पुलिया के निर्माण के लिए डायवर्सन बनाया गया है.लोगों का आरोप है कि सड़क पर पुलिया के निर्माण में देर होने से वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है.सड़क पुलिया के निर्माण में देर होने से यहां दुर्घटनायें हो रही है.बावजूद सड़क व पुलिया का निर्माण कार्य निर्माण एजेंसी द्वारा धीमी गति से कराया जा रहा है. इससे लोगों में क्षोभ एवं रोष व्याप्त है.उधर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन के लोगों ने सड़क और पलिया का निर्माण मानक के अनुसार नहीं कराये जाने का आरोप लगाते हुए डीएम व सीएम समेत विभागीय अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है.

Related Post

You Missed