Thu. Feb 12th, 2026

मॉडल स्टडी सेंटर के निशचय व यासीर ने किया सारण का नाम रौशन

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज ,

मॉडल स्टडी सेंटर के निशचय व यासीर ने किया सारण का नाम रौशन

छपरा :- सीबीएसई के दसवीं बोर्ड एग्जाम में मॉडल स्टडी सेंटर के छात्रों ने सारण का नाम रौशन किया है। संस्थान के मेधावी छात्र निशचय ने 96.9% , यासीर ने 92.2% , अमन राजा ने 87% , नवनीत ने 85% , हेमंत 84.4% , अमन तिवारी 80% अंक लाकर मॉडल स्टडी सेंटर व सारण प्रमंडल का नाम रौशन किया है। विशेष रुप से साधना श्रीवास्तव व नीरज श्रीवास्तव के पुत्र निशचय तथा राशिदा प्रवीण व मोहम्मद शमशुद्दीन के पुत्र मोहम्मद यासिर से जब नेशनल टुडे न्यूज टीम के पत्रकारों ने जब पूछा कि आपके सफलता का राज क्या है तो दोनों छात्रों ने इस उपलब्धि के लिए मॉडल स्टडी सेंटर के डायरेक्टर कुमार मयंक और अपने माता पिता को इसका सारा श्रेय दिया। सनद रहे कि मॉडल स्टडी सेंटर के निदेशक कुमार मयंक सारण प्रमंडल के युवा शिक्षाविद के तौर पर जाने जाते है। पिछले कई वर्षों से इनके स्टडी सेंटर की छात्र-छात्राएं सीबीएसई की परीक्षाओं में सारण का नाम रौशन करते रहे है।

Related Post

You Missed