ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज
जदयू अल्पसंख्यक वर्चुअल सम्मेलन में सारण से 10 हजार लोग शामिल हुए : सद्दाम
नीतीश सरकार ही अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी : सद्दाम
छपरा (केके. सेंगर/वीरेंद्र यादव)। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के वर्चुअल सम्मेलन में सारण ज़िला जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला अध्यक्ष जहांगीर आलम मुन्ना और जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में सारण जिला के सभी 10 विधानसभा से 10 हजार जदयू अल्पसंख्यक कार्यकर्ता जुड़े।
सम्मेलन में जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष तनवीर अख्तर की उपस्थिति में सम्मेलन के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद जदयू के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह ने वर्चुअल फेसबुक लाइव के माध्यम से सारण जिला जदयू अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा 15 वर्षो से चलाये जा रहे अल्पसंख्यकों के लिए योजनाओं की चर्चा किया।
वर्चुअल संवाद से जुड़े जदयू ज़िला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता सद्दाम हुसैन ने कहा कि इस संवाद से अल्पसंख्यकों को बहुत लाभ होगा।
नीतीश सरकार अल्पसंख्यकों की सच्ची हितैषी है। नीतीश सरकार द्वारा अल्पसंख्यको का सम्पूर्ण विकास हेतु अनेक योजनाएं चलाई हैं।
इस सम्मेलन में मुख्य रूप से जुड़ने वालो में जदयू ज़िला अध्यक्ष अल्ताफ़ आलम राजू, ज़िलाध्यक्ष जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जहांगीर आलम मुन्ना, सारण ज़िला जदयू प्रभारी आसिफ ईमाम, सारण ज़िला जदयू प्रभारी नजमुल होदा, ज़िला महासचिव नुरैश अहमद, ज़िला सचिव सद्दाम हुसैन, खालिद खान जदयू मीडिया सेल के मो. फिरोज आलम, एहतेसामुल हक सिद्दीकी, मिशाल खान आदि ने शिरकत किया।

