भोजपुर(गड़हनी) ::–
बबलू कुमार ::–
14 जुलाई 2020 मंगलवार
भोजपुर जिला में आए दिन बढ़ रहे अपराध एवं हत्याओं को लेकर भाकपा माले के द्वारा भोजपुर जिले के गड़हनी प्रखंड के पथार गांव में एक प्रतिरोध सभा आयोजित किया गया।
इस प्रतिरोध सभा में मांग किया गया कि गिरली चंद्रवंशी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्फतार करो, परिजनों को न्याय दिलाओ, स्पीडी-ट्रायल चलाओ और नीतीश-मोदी राज में सामंती-अपराधीयों के बढ़ते मनोबल पर रोक लगाओ आदि प्रमुख नारों के साथ भाकपा – माले ने प्रतिरोध सभा किया। प्रतिरोध सभा मे सैकड़ों की संख्या में मजदूर – किसान, छात्र – नौजवानों, महिलाओं ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि आज बिहार सहित पूरे जिले में गरीबों – दलितों पर सामंतों का हमला लगतार हो रहे हैं। इस कोरोना काल में जब आम लोग अपनी जिंदगी बचाने के जद्दोजेहद से गुजर रहे हैं, सामंती अपराधियों के हमले बढ़ते ही जा रहे हैं. जो बेहद चिंताजनक हैं. इनपर रोक लगाने की बजाए भाजपा – जदयू की सरकार वर्चुअल रैली में व्यस्त हो गई है. न तो उसे कोरोना की चिंता है और न ही दलितों-गरीबों पर बढ़ते हमले की।

नेताओं ने कहा है कि बिहार सरकार सामंतों को संरक्षण दे मनोबल बढ़ाना बंद करे और दलित-गरीबों के हक-अधिकार की रक्षा की गारंटी करे ।
नेताओं ने जिले मेंं बढ़ते हमले पर भाजपा – जदयू के स्थानीय सांसद – विधायक के चुपी पर बोलते हुए कहा कि ये लोग पीड़ितों के न्याय के लिए एक बयान तक नही देते, जाकर आसूं पोछना तो दूर की बात है। स्थानी विधायक घटना के आठ दिन बाद मिलने जाते हैं और पूछते हैं कि आवास योजना मिला की नही, ये बेशर्मी का हाफ है। नेताओं ने जनता से आह्वान करते हुए कहा कि ऐसे जन – प्रतिनिधियों को जरूर सबक सिखाए ।
इस सभा में मुख्यवक्ता के रूप में भाकपा-माले के जिला सचिव व केन्द्रीय कमिटी सदस्य का. जवाहर लाल सिंह, इनौस राष्ट्रीय अध्यक्ष व भाकपा-माले केन्द्रीय कमिटी सदस्य का. मनोज मंजिल , भाकपा-माले के तरारी विधायक का. सुदामा प्रसाद व किसान नेता व पूर्व विधायक का. चंद्रदीप सिंह मौजूद थे।
सभा की अध्यक्षता – गांव के ब्रांच सचिव रामइश्वर पासवान , संचालन – काउप मुखिया कलावती देवी और प्रखंड सचिव नवीन कुमार ने किया । मंच पर – जिला कमिटी सदस्य व इनौस जिला संयोजक शिव प्रकाश रंजन, संजय सिंह , रामबाबू यादव , महेश सिंह , ओमप्रकाश सिंह चंद्रवंशी , सम्राट , इंद्रदेव राम , बुद्धिजीवी जफर , इनौस नेता सोनू राम , आइसा नेता उज्जवल भारती , उषा देवी , ललू बिंद , मंतोष चंद्रवंशी मुख्य रूप से मौजूद थे।


