Thu. Feb 12th, 2026

भासपा मोर्चा ही बिहार की जनता का विकल्प – मनोज भारद्वाज 

ब्यूरो प्रमुख –  चन्द्र प्रकाश राज

भासपा मोर्चा ही बिहार की जनता का विकल्प – मनोज भारद्वाज 

भारतीय सबलोग पार्टी के जिला पदाधिकारियों एवं प्रखंड अध्यक्षों की बैठक छपरा महमूद चौक कार्यालय में हुई, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारियों ने बिहार के ज्वलंत मुद्दों पर अपने विचार रखे,
मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोज भारद्वाज ने कहा कि बिहार सरकार सभी मोर्चे पर फेल हैं, भासपा की सरकार बनी तो बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पर्यटन, सभी क्षेत्रों में काम कर बिहार को नई ऊंचाईयों पर ले जाया जाएगा, साथ ही बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा,
विशिष्ट अतिथि भासपा के प्रदेश महासचिव सुनिल सिंह ने कहा कि मेरी भासपा की सरकार आयी तो प्रदेश के नियोजित शिक्षकों को स्थायी किया जायेगा,
जिला अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार का आलम यह है कि बिहार में कोई काम जनता से बिना रुपया लिए नहीं होता है,
बैठक को संबोधित करने वालों में प्रमंडलीय अध्यक्ष गणेश चौधरी, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार उर्फ संजय,
जिला अध्यक्ष विधि शाखा अधिवक्ता प्रमोद कुमार राय, नगर अध्यक्ष सुनील कुमार यादव के साथ साथ सभी प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी राय दी,
इस आशय की सूचना
सारण जिला अध्यक्ष, तकनीकी प्रकोष्ठ अधिवक्ता सुशांत शेखर द्वारा दी गयी।

Related Post

You Missed