ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज
*जिला 322E के जोन 11 की पहली जोनल बैठक आयोजित*

*________________________________*
सारण : गूगल मीट के माध्यम से जोन 11 की बैठक आयोजित की गई । इस बैठक में *लायंस क्लब छपरा सारण* के अध्यक्ष लायन राजीव दास, सचिव लायन शैलेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष लायन नागेंद्र कुमार, *लायंस क्लब छपरा सिटी* के अध्यक्ष लायन सोना लाल , सचिव लायन मनोरंजन पाठक , *लायंस क्लब छपरा स्मार्ट सिटी* के अध्यक्ष लायन डॉ रजनी कांत शर्मा, सचिव लायन अजीत सिंह, कोषाध्यक्ष लायन जयकिशन, *लायंस क्लब छपरा सहारा* के अध्यक्ष लायन बृजेंद्र किशोर, सचिव लायन अजय सहाय, कोषाध्यक्ष लायन सतीश कुमार सिंह उपस्थित हुए । सभी क्लबों के अध्यक्षों ने आने वाले 2 महीनों के लिए अपने *कार्य योजना* पर प्रकाश डाला और *सदस्यता वृद्धि* के लिए आशान्वित किया । इस अवसर पर लायंस क्लब छपरा सारण द्वारा प्रायोजित एवं लायंस क्लब छपरा सिटी द्वारा सहप्रायोजित *लायंस क्लब ऑफ छपरा यंगस्टर गजानंद* के अध्यक्ष लायन अमरनाथ ने बड़ी गर्मजोशी से अपनी बातों को रखा, उनके साथ क्लब के सचिव लायन आलोक कुमार गुप्ता तथा कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर लायन एस जेड ए रिज़वी , लायन आदित्य अग्रवाल एवं लायन सुजीत कुमार सिंह ने सब को संबोधित किया ।
मुख्य अतिथि *रीजन चेयरपर्सन ध्रुव कुमार पांडेय* ने समस्त सदस्यों का हौसला बढ़ाया । इस अवसर पर ध्वज वंदना लायन सोना लाल ने पढ़ा जबकि धन्यवाद ज्ञापन लायंस क्लब छपरा सारण के सचिव लायन शैलेंद्र कुमार ने किया । बैठक की अध्यक्षता ज़ोन चेयरपर्सन लायन डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने किया ।

