Wed. Feb 11th, 2026

*सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यकर्ता पार्टी कार्य को पूर्ण करें — डॉ सी एन गुप्ता*

ब्यूरो प्रमुख –  चंद्र प्रकाश राज ,

*सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यकर्ता पार्टी कार्य को पूर्ण करें — डॉ सी एन गुप्ता*

स्थानीय स्नेही भवन में भाजपा रिविलगंज नगर एवं सदर की संयुक्त बैठक रिविलगंज सदर के अध्यक्ष रविभूषण मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई.इस बैठक में प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यों एवं संघठन को मजबूत करने पर बल दिया गया. प्रधानमंत्री के पत्र वितरण और प्रत्येक घर से मोबाइल नंबर और व्हाट्सप्प नंबर लेकर जिला में जमा करने का निर्णय लिया गया. आगामी 26 जुलाई को प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया.आमजन को कोरोना के प्रति जागरूक करने और घरों से बाहर निकलने पर मास्क के प्रयोग करने पर जागरूक करने का निर्णय लिया गया. नए राशन कार्ड के वितरण में तेजी लाने हेतु प्रशासन को सहयोग पर भी बल दिया गया ताकी जरूरमंदों को इसका लाभ जल्दी प्राप्त हो सके.इस दौरान बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने कहा की सोशल दूरी का पालन करते हुए कार्यकर्त्ता पार्टी के कामों को समय सीमा में पूरा करें.चुनाव नियत समय पर ही होंगे और पार्टी के लिए एक एक दिन महत्वपूर्ण है.
इस बैठक में जिला प्रवक्ता श्रीनिवास सिंह,पूर्व जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान,राजेश फैशन,पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष गामा सिंह, सदर मंडल के महामंत्री विनोद सिंह,नगर महामंत्री राजेंद्र सिंह, सतेंद्र शर्मा,शत्रुधन प्रसाद, संजय तिवारी,प्रभात कुमार मिश्रा,विजय शंकर सिंह, दीनबंधु सहनी,मनोज त्रिपाठी समेत सैकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष अनुरंजन कुमार ने किया.

Related Post

You Missed