Wed. Feb 11th, 2026

बिहार में पुनः बनेगी एनडीए की सरकार – नंदकिशोर

ब्युरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

बिहार में पुनः बनेगी एनडीए की सरकार – नंदकिशोर

रिपोर्ट – रजनीश रंजन बाबा

इसुआपुर बिहार में एनडीए गठबंधन सरकार दुबारे सत्ता पर काबिज होगी सरकार के विकास कार्यों से जनता काफी खुश है वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का तेजी से विकास हो रहा है सरस्वास्थ्य समय हर क्षेत्र में देश का चौमुखी विकास हो रहा है यह बात है भारत सरकार के पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव ने इसुआपुर प्रखंड के डोईला गांव स्थित दिवंगत मनीन्द्र कुमार सिन्हा स्मृति भवन के सभागार में पार्टी द्वारा आयोजित वर्चुअल रैली में अपने संबोधन के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार गरीबों के कल्याणार्थ अनेकों कार्य कर रही है। जिसमें बिहार का खास ख्याल रखा है। कोरोना काल में नवंबर तक फ्री राशन देकर ग़रीबों की दुआ बटोरी है।एन एच सड़क निर्माण के क्षेत्र में 40 प्रतिशत राशि अकेले बिहार को मिली है। वहीं एस एच के निर्माण में भी बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी दी है। रैली के उपरांत कार्यकर्ताओं ने भारत निर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने का संकल्प भी लिया गया। वर्चुअल रैली में महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, तरैया के पूर्व बीजेपी विधायक जनक सिंह,अनुप श्रीवास्तव, रणजीत कुमार ,सिंह, संजय सिंह, प्रियंका सिंह, धीरज सिंह, मनोज कुमार गिरी, रामाशंकर मिश्र , शारदानंद सोनी, बद्री नारायण सिंह, गुड्डू श्रीवास्तव समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related Post

You Missed