बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
12 जुलाई 2020 रविवार
मटिहानी प्रखंड के सफापुर पंचायत के अंबेडकर नगर गांव में ज्योति पासवान को न्याय दिलाने के लिए युवा कमेटी, अंबेडकर नगर के अध्यक्ष बमबम टाइगर के नेतृत्व में उमा डेयरी से प्राथमिक विद्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया।
यह मार्च बाद में सभा में तब्दील हो गई। जिसे संबोधित करते हुए वहाँ उपस्थित जी डी कॉलेज के छात्र संघ के विश्वविद्यालय प्रतिनिधि व एआईएसएफ नेता अनंत कुमार ने कहा कि सरकार के द्वारा निकाला गया नारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ चुनावी रैली में जोर शोर से लिया जाता है, लेकिन हकीकत कुछ और है।
देश में बेटियाँ अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है। जिस तरह में ज्योति पासवान के साथ दुष्कर्म करके उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती है और अभी तक सरकार के द्वारा इस घटना पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया और आरोपी भी अभी तक फरार चल रहा है । अपराधी को पकड़ने के बजाय सरकार वर्चुअल रैलियाँ करने में व्यस्त हैं। इससे साफ़ जाहिर होता है कि सरकार इस मामले को अनदेखा कर रही है।
वहीं कमिटी के अध्यक्ष बमबम टाइगर और सचिव बिक्रम कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि सुशासन बाबू के राज्य में अपराधी बेलगाम हो गई है। अपराधी और पुलिस गठजोड़ के कारण ही ज्योति पासवान जैसी घटना सामने आ रही है। अगर दुष्कर्म के आरोपी के ऊपर कड़ी कार्रवाई नहीं होती है तो पुरे बिहार में एक बड़े आंदोलन किया जायेगा ।
इस मौके पर उपस्थित कमिटी के अन्य सदस्य विकास, मनीष, संतोष, अमरदीप, कन्हैया, अभिषेक, विश्वनाथ पासवान, कुंदन, छोटी बाबू इत्यादि मौजूद थे।

