Thu. Feb 12th, 2026

पंद्रह कोरोना पॉजिटिव मिलने से बछवाड़ा में खौफ का माहौल, मोहल्ला किया गया सील

बछवाड़ा (बेगूसराय):-

राकेश यादव-

12 जुलाई 2020 रविवार

बछवाड़ा पंचायत के वार्ड सात मेंं एक दिन में पंद्रह कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रखंड क्षेत्र में खौफ का माहौल व्याप्त हो गया है। बताते चलें कि पिछले दिनों एक कोरोना संदिग्ध की मौत के बाद प्रशासन के कान खड़े हो गए।

बीडीओ बछवाड़ा नें उक्त मृतक के सम्पर्क में आए मुहल्ले के लगभग दो दर्जन लोगों का सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा था। जिसमें रविवार को पंद्रह लोगों के सैम्पल टेस्ट रिपोर्ट पाज़िटिव आए है। बीडीओ बछवाड़ा द्वारा पाॅजिटिव मरीजों की सुची जारी की गई है। सभी पाज़िटिव मरीजों को चिकित्सा टीम ने कब्जे में लेकर बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है।

इधर स्थानीय प्रशासन ने वार्ड सात को पुरी तरह सील कर दिया है। उक्त मुहल्ले में किसी भी तरह के आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed