Wed. Feb 11th, 2026

गरीबो की सेवा ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य – सेंगर 

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

गरीबो की सेवा ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य – सेंगर 

रिपोर्ट – के के सिंह सेंगर

छपरा : आज क्षेत्र जनसंवाद कार्यक्रम के तहत छपरा विधानसभा के नैनी गाँव के पासवान बस्ती में भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सेंगर ने वहाँ के लोगों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना. इस अवसर पर श्री सेंगर ने कहा कि छपरा विधानसभा के गरीबों की सेवा के लक्ष्य के साथ ही मैं कार्य कर रहा हूँ और मेरा मकसद है कि मैं आप लोगों की सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना सकूँ. उपस्थित लोगों ने बस्ती की समस्याओं को सामने रखा जिसमें पूरी बस्ती में एक ही सामुदायिक चापाकल, किसी घर में शौचालय की व्यवस्था न होना, नाली का अभाव आदि था. श्री सेंगर ने सारी बातों पर संज्ञान लेते हुए उसे यथाशीघ्र दूर करने का आश्वासन दिया. इस बस्ती में अधिकतर पासवान जाति के भूमिहीन श्रमिक रहते हैं जिन्हें संबोधित करते हुए श्री सेंगर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा ने प्रधानमंत्री के समक्ष सुझाव दिया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का दायरा बढ़ा कर उसमें भूमिहीन श्रमिकों और भूमिहीन बटाईदारों को भी शामिल किया जाए. इसके अलावा मनरेगा को खेती से जोड़ा जाए जिससे छोटे और मध्यम किसानों को इसका फ़ायदा मिल सके. श्री सेंगर ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों के कल्याण के लिए बहुत सारे योजनाओं को चला रखा है जिसका आपलोगों को लाभ उठाना चाहिए. इस संवाद कार्यक्रम में रामदेव मांझी, चतुगुण मांझी, मोहन मांझी, पदारथ मांझी, शत्रुघ्न मांझी, रामायण मांझी, श्रीभगवान मांझी, विक्रम मांझी, विदेशी मांझी, देवेन्द्र मांझी, विजय मांझी, रामजीत मांझी, रामेश्वर मांझी, वंशी मांझी, दुखन मांझी, शिवजी मांझी, जय किशोर मांझी, जयप्रकाश मांझी, भरत मांझी, गणेश मांझी, गोवर्धन मांझी, किशुन मांझी, विशुनदेव मांझी, मुसाफिर मांझी तथा दशरथ मांझी आदि थे.

Related Post

You Missed