Thu. Feb 12th, 2026

पुलिस ने दुकानों को कराया बंद

वीरपुर-बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार

11 जुलाई 2020 शनिवार

बेगूसराय डीएम द्वारा 11 से 16 जुलाई तक किए गए लॉकडाउन का शनिवार को प्रखंड में मिलाजुला असर दिखा।

वीरपुर बाजार के अलावे मुजफफरा, जगदर समेत अन्य जगहों पर सुबह में अन्य दिनों की भांति सभी दुकान खुले दिखे।

दोपहर में वीरपुर पुलिस ने माइकिंग कर दवा, किराना, फल, सब्जी, मांस दुकान को छोड़ अन्य सभी दुकान को बंद करने का निदेश दिया। जिसका असर दिखा।

दोपहर बाद जरूरी दुकानों को छोड़ अन्य दुकानों में ताले लग गये।

 

वीरपुर पुलिस ने छापेमारी कर जलावन के नीचे रखे प्लास्टिक की बंद बोरी से शराब जप्त की

सरकार व विभाग के लाख प्रयास के बाद भी शराब की खरीद तथा बिक्री नहीं रूक पा रही है । पुलिस के द्वारा अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलायी जा रही है ।

इसी कड़ी मे वीरपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पूर्वी गांव मे बीते शुक्रवार की रात मे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दस बोतल शराब प्लास्टिक की बंद बोरी से बरामद की है ।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए वीरपुर थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि वीरपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वीरपुर पूर्वी गांव निवासी रामधार यादव के पुत्र रूपेश कुमार एवं विकास के घर के पीछे एसवेटस वाले जलावन रखने वाला घर मे जलावन के नीचे अवैध शराब छुपा कर रखा हुआ है ।

इसी कड़ी मे सूचना का सत्यापन पुलिस के द्वारा उक्त स्थल का किया गया तो उक्त जगह से जलावन मे छिपा कर रखे प्लास्टिक की बन्द बोरी से 375 एम एल का दस बोतल शराब जप्त की गयी ।

उन्होने बताया कि सभी दस बोतल शराब हरियाणा निर्मित है । थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारी घर से फरार पाये गये हैं । वहीं इस मामले मे काडं संख्या 82 /2020 दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही ।

 

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed