बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
11 जुलाई 2020 शनिवार
आज 11 जुलाई को पूर्व से घोषित कार्यक्रम के तहत वर्चुअल सह फेसबुक लाइव कार्यकर्ता संवाद के माध्यम से युवा विचार विकसित बिहार नीतीश कुमार कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय महासचिव संगठन सह संसदीय दल के नेता राज्यसभा आदरणीय रामचंद्र प्रसाद जी ने किया।
वर्चुअल संवाद सह फेसबुक लाइव कार्यक्रम में मुख्य रूप से युवा प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा, युवा जदयू के वरिय उपाध्यक्ष प्रियरंजन पटेल, प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह सेतू उपस्थित रहे।
संवाद कार्यक्रम में बेगुसराय जिले के सभी प्रखंडो के प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित जिला कार्यकारिणी सदस्य सहित जिले भर से दस हजार से अधिक युवा जुड़कर राम चंद्र बाबू की दिशा निर्देश को सुना और विकास पुरुष नीतीश कुमार जी के युवाओं के लिए किए जा रहे हैं रोजगार उन्मुख कार्यक्रम, शैक्षणिक कार्यक्रम पर विशेष रूप से चर्चा की।
बिहार विधानसभा 2020 में युवाओं की भागीदारी अधिक से अधिक हो इस पर जोर दिया तमाम मतदाता बूथ पर युवा जदयू के साथियों को सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी को मजबूती के साथ रखने का निर्देश दिया गया। युवा जदयू के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने आगे बतलाया कि सम्मेलन को एतिहासिक रूप देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम की सफलता मे शामिल सभी प्रखंड अध्यक्ष को पार्टी के वरिय पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित करवाया जायेगा। फेसबुक लाइव कार्यक्रम के दौरान मुख्य रुप से जिला कार्यालय मे जिला सचिव मो राजा, सोशल मिडिया प्रभारी जय किशन चौधरी मौजूद थे।


