ब्यूरो प्रमुख – चन्द्र प्रकाश राज ,
सारण : बीजेपी की जिला कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न 
छपरा : भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर छपरा सारण में हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री गोपालगंज के पूर्व सांसद जनक चमार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है यहाँ कौन सा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र के बल पर कब विधायक या सांसद बन जाएगा यह कोई नहीं जानता। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि भारतीय जनता पार्टी का कार्य पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जनक चमार को भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अंग वस्त्र तथा पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। बैठक को छपरा जिला के प्रभारी अनूप श्रीवास्तव तथा जिला अध्यक्ष राम दयाल शर्मा ने भी संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने की। बैठक का संचालन जिला महामंत्री शांतनु कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से तरैया पूर्व विधायक जनक सिंह, जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह, बृजमोहन सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, लक्ष्मी ठाकुर, तारा देवी, जयशंकर बैठा, लालबाबू कुशवाहा, महामंत्री शांतनु कुमार, अनिल कुमार सिंह, रामा शंकर मिश्र शांडिल्य, जिला मंत्री मोहन शंकर, सुपन राय, गायत्री देवी, सत्यानंद सिंह, अशोक महतो, विजय कुमार पांडेय जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल कोषाध्यक्ष सुदिष्ठ सिंह व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक वरुण प्रकाश राजा भाजपा नेता राहुल राज आदि उपस्थित हुए।

