Wed. Feb 11th, 2026

कोरोना पर भारी पड़ा आस्था :: जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया नाग पंचमी

 

मंसूरचक-बेगूसराय ::-

मिंटू झा ::–

10 जुलाई 2020 शुक्रवार

प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो मे शुक्रवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ नाग पंचमी मनाया गया।

उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के मंसूरचक, समसा, अतरूआ ब्रह्म स्थान स्थित बिषहर स्थान दामोदरपुर स्थित काली स्थान मे, लखनपुर गांव स्थित माता बिषहर मंदिर मे , संजात गांव स्थित महाविधालय के पीछे अवस्थित माता बिसहरी स्थान सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो मे उक्त अवसर पर माता बिषहरी की पुजा अर्चना की।

श्रद्धालुओ ने उक्त अवसर पर नाग देवता को दूध लावा सहित अन्य प्रसाद चढाये । उक्त अवसर पर प्रखंड क्षेत्र के कई गहवर परिसर मे भगत ने अपना चमत्कार दिखाया, जिसे देखने लोगो की भीड़ उमड़ पड़े ।

शुक्रवार की सुबह से ही महिलाए अपने घर के चारो तरफ गोबर से घेरा लगा कर, लिपाई-पुताई कर पान-प्रसाद बनाकर भगवान को चढाये । इस दौरान कटहल का कुआ की दूकान मे क्रेताओ की भीड़ देखी गई । कुश और नीम पत्र के लिए लोग इधर-उधर दौड़ते नजर आए ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed