बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
9 जुलाई 2020
आज वीरपुर एवं शामहो प्रखंड के विभिन्न उच्च विद्यालयों के भ्रमण के दौरान टीम YNN (युवा नियोजित नेतृत्व)के सदस्यों ने “चलो विद्यालय की ओर” कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह एवं YNN टीम की जिला संयोजक नेत्री बेनुजा कुमारी के नेतृत्व में बीरपुर, बेगूसराय एवं शामहो प्रखंड के दर्जनों विद्यालयों का दौरा कर कोरोना जागरुकता के तहत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक/कर्मचारियों को मास्क, सेनेटाइजर एवं साबुन उपलब्ध करवाया गया। साथ मे BSTA के नगर सचिव रणधीर कुमार, युवा मो.शाहिद इकबाल, शिक्षिका कामिनी कुमारी थे।
इस अवसर पर परीक्षा समिति अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि विगत दिनों बिहार सरकार ने राज्य के लाखों नियोजित शिक्षकों को ठगने के लिए सेवाशर्त नियमावली के लिए बनी कमिटी के पुनर्गठन किया है। जो सरकार का नियोजितों के लिए सिर्फ छलावा है। जो कमिटी 2015 में ही गठित हुई थी और पिछले 5 वर्षों से जो एक सेवाशर्त का निर्धारण नही कर सकी। सरकार के द्वारा उस कमिटी के पुनर्गठन करना शिक्षकों को आंख में धूल झोंकने का कार्य है। इसे राज्य के लाखों नियोजित शिक्षक कभी बर्दास्त नही करेंगे।
हमलोग शिक्षकों से अपील कर रहे हैं कि शिक्षा-शिक्षकों की इस विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करें। पहले आगामी MLC चुनाव एवं बाद में विधानसभा चुनाव में सत्ताधारी दल के उम्मीदवारों को हराने के लिए शिक्षक अपनी कमर कस लें। तभी आपकी माँगें पूरी होंगी।
इस अवसर पर YNN टीम की जिला संयोजक नेत्री बेनुजा कुमारी ने कहा कि बेगूसराय जिले में नए जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित तीन कार्यक्रम पदाधिकारियों का पदस्थापन हुआ है। इससे शिक्षा विभाग में कार्य करने में सहूलियत होगी। इससे पूर्व शिक्षा विभाग विगत कई वर्षों से पदाधिकारियों की कमियों से जूझ रहा था।
YNN शिक्षक टीम हमेशा सकारात्मक कार्यों में बिश्वास करती रही है। आगे भी शिक्षा विभाग के द्वारा शिक्षा-शिक्षक हित मे किसी भी अच्छे कार्यों में सहयोग करेंगे। नए जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों को शिक्षा विभाग के साथ साथ कुछ चापलूस लोगों से बचने की अपील की ताकि काम प्रभावित न हों। साथ ही किसी के इशारे या दबाव में काम न करने की बात कही। जल्द ही टीम YNN के सदस्यगण नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी से मिलकर जिले में शिक्षा-शिक्षकों की समस्याओं तथा अपनी बातों से अवगत कराएगी।
नगर सचिव रणधीर कुमार ने कहा कि टीम YNN अपने अभियान के तहत आज बीरपुर के उच्च विद्यालय बीरपुर, उच्च विद्यालय नौला, उच्च विद्यालय जगदर, उत्क्रमित विद्यालय खरमौली, उत्क्रमित विद्यालय पर्रा, बेगूसराय प्रखंड के उच्च विद्यालय बगवारा, उच्च विद्यालय खम्हार एवं शामहो प्रखंड के उच्च विद्यालय शामहो-सरलाही, उत्क्रमित विद्यालय अकहा का दौरा का 100 से अधिक शिक्षकों/कर्मचारियों को कोरोना सुरक्षा सामग्री उपलब्ध करवाते हुए इससे सुरक्षित रहने की अपील की।
शिक्षिका कामिनी कुमारी, मो.शाहिद इकबाल ने कहा कि YNN शिक्षक टीम के इस अभियान को जिले के शिक्षकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जिसके बल पर आज कुल 13 प्रखंडों का दौरा पूरा कर लिया गया है। जल्द ही बाँकी 5 प्रखंडों में भी अभियान चलाया जाएगा। सोसल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क का प्रयोग, साबुन एवं सेनेटाइजर के उपयोग से ही कोरोना से बचा जा सकता है। गाँव, समाज,परिवार एवं विद्यालय में किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत उसकी सूचना जिला प्रशासन को देने की अपील शिक्षकों से की गई।
इस अवसर पर शिक्षक सुनील कुमार, प्रभात कुमार, नीरज कुमार, रोहित कुमार, राजेश कुमार, कुमार गौरव, चंदन साहू, रामजतन शर्मा, मणिकांत, विकाश कुमार, विनीता कुमारी, कुमार, निधि प्रिया, अशोक कुमार पंडित, कुमारी पूजा सहित दर्जनों शिक्षक/शिक्षिका मौजूद थे।



