Wed. Feb 11th, 2026

ठनका से बचाव के लिए सरकार किसानों को करें जागरूक:रंजीत

ब्यूरो प्रमुख – चंद्र प्रकाश राज ,

ठनका से बचाव के लिए सरकार किसानों को करें जागरूक:रंजीत

रिपोर्ट –  मुरारी स्वामी
गरखा : पिछले दिनों में वज्रपात से किसान और खेत मजदूरों की मौत ज्यादा हो रही है।अभी धान की रोपानी चल रही है। सभी किसान खेत में काम कर रहे हैं। ऐसे में सरकार किसानों को जागरूक करके ठनका से होने वाली दुर्घटना कम या रोक सकती है उक्त बातें बिहार प्रदेश किसान कांग्रेस के स्टेट कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह ने कहीं।उन्होंने कहा कि ऐसी मौतों को कम करने के लिए सरकार को पंचायत स्तर पर गैर सरकारी संगठन,एनजीओ के माध्यम से नुक्कड़-नाटक करा कर किसानों और खेत मजदूर को जागरूक कर इसे रोका जा सकता है स्थानीय भाषा मैथिली,भोजपुरी या लोकल भाषाओं में इस तरह का कार्यक्रम सरकार आयोजित कराए।ताकि किसान आसानी से समझ सके और ठनका से होने वाले क्षति से बचाव हो सके।

Related Post

You Missed