Thu. Feb 12th, 2026

बिजली की आंख मिचौली से उपभोक्ता परेशान, पदाधिकारियों का मोबाइल स्विच ऑफ

 

मंसूरचक/बछवाड़ा बेगूसराय ::–

मिंटू झा ::–

8 जुलाई 2020 बुधवार ::–

प्रखंड क्षेत्र में बिजली संकट दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है । प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा पावर हाउस फीडर नंबर-3 में दिन-पर-दिन बिजली संकट से उपभोक्ता में आक्रोश पैदा हो गया है।

पिछले एक सप्ताह से बिजली आती कम और जाती ज्यादा है। लगातार एक घंटा रहना तो उसकी फितरत में ही नहीं है, शाम हुआ कि बिजली गुल। शाम के समय खासकर दुकानदार भाइयों की तो परेशानी ही बढ़ जाती है।

पिछले एक सप्ताह से बिजली विभाग के वरीय अधिकारी की मनमानी के कारण बछवाड़ा फीडर नंबर 3 में बिजली समुचित रूप से नहीं दिया जा रहा है। अधिकांश उपभोक्ताओं के घरों में मोटर है और लोगों के पास चापाकल भी नहीं है। जिसके कारण पानी पीने के लिए, नहाने, धोने के लिए इत्यादि कामों के लिए लोगों को लाचार होना पड़ रहा है। जबकि सरकार रात दिन घर घर बिजली पहुंचाने का दावा कर रही है।

वही बछवाड़ा प्रखंड में बिजली विभाग के अधिकारी खुद अपने सरकार को कोसने पर लगी हुई है। प्रखण्ड क्षेत्र के कादराबाद, रुदौली मजोस डीह, हादीपुर के उपभोक्ताओं ने बताया कि जब जब बिजली विभाग के वरीय अधिकारी अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश करते हैं तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ आता है या फिर जब कॉल लगता है तो उनके द्वारा उस कॉल को व्यस्त कर दिया जाता है। जिससे लोगों में अधिकारियों की मनमानी से काफी आक्रोशित हो रहे हैं।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed