नालंदा ::–
बबलू कुमार ::–
8 जुलाई 2020 बुधवार
नालंदा जनता दल यूनाइटेड महिला जिला जदयू का बिंद प्रखंड के जैतिपुर मध्य विद्यालय में महिला बैठक की गई। इस बैठक में बूथ सचिव, पंचायत अध्यक्षों एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों ने भाग लिया।
इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नालन्दा जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी एवं बैठक की अध्यक्षता बिंद प्रखंड जदयू कार्यकारी अध्यक्ष बबीता देवी ने की। इस बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मुन्नी देवी ने कहा कि संपूर्ण बिहार की महिला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारण आज सशक्त और मजबूत दिखाई दे रहे हैं ।हम सब महिला घर की चारदीवारी से निकलकर दफ्तर से लेकर सामाजिक कार्य तक बढ़-चढ़कर के हिस्सा ले रहे हैं।
जिस कारण पंचायती राज में 50 परसेंट आरक्षण यह आरक्षण नहीं होता तो आज हम सब घर में ही बंधे रहते। इस बंधन से मुक्त करने का काम जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने किए हैं।
इसके अलावा महिलाओं को सरकारी सेवा में 35 परसेंट आरक्षण दिया गया है। जिससे हमारी बेटियां बहुएं सरकारी दफ्तर में भी कार्य कर रही हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए मुन्नी देवी ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा संपूर्ण बिहार में विकास कार्य किये हैं। जिसकी चर्चा आज संपूर्ण भारत में होते हैं जैसे शिक्षा के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में , सड़क क्षेत्र में बड़े बड़े पुल पुलिया का काम किये हैं। इस वैश्विक महामारी कोरोना में भी बिहार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के द्वारा जो बिहार वासियों के लिए कार्य किए हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा जो कार्य किये है वह बहुत ही सराहनीय कार्य है। जिसको हम लोग दिल से आभार व्यक्त कर रहे हैं और होने वाले चुनाव में खासकर बिहार की महिला नालंदा जिला की महिलाएं बढ़-चढ़कर नेता श्री नीतीश कुमार के पक्ष में तीर छाप पर वोट देने का काम करेंगे।
इस बैठक में मंजू देवी, प्रतिमा देवी ,सोनी देवी ,राधा देवी, चंपा देवी ,सुनीता देवी, प्रमिला देवी ,संगीता देवी, सरोज देवी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित हुई।


