वीरपुर-बेगूसराय ::–
धर्मेंद्र कुमार ::–
07 जुलाई 2020 मंगलवार
जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक मे कोरोना महामारी को लेकर मंगलवार को वीरपुर मे बीडीओ अखिलेश कुमार एवं वीरपुर थानाध्यक्ष सुचित कुमार के नेतृत्व मे मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया।
थानाध्यक्ष सुचित कुमार ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर प्रशासन पुरी तरह अलर्ट है ।वीरपुर बाजार एवं वीरपुर बेगूसराय संजात पथ पर थाना के निकट मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया ।
उन्होंने बताया कि उक्त पथ से गुजर रहे बस, टेम्पो, साइकिल, मोटरसाइकिल पर सवार लोगो को मास्क पहनने की सलाह दी गयी । साथ ही लोगो को जागरूक भी किया गया।
इस मौके पर वीरपुर थाना के ए एस आई सुजीत कुमार समेत पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

