Thu. Feb 12th, 2026

विधायक अमिता भूषण ने पर्रा सरौंजा पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

 

वीरपुर बेगूसराय ::–

धर्मेंद्र कुमार

6 जुलाई 2020 सोमवार

आज सोमवार को बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र की विधायक अमिता भूषण ने वीरपुर प्रखंड के पर्रा पंचायत स्थित पर्रा सरौंजा पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया ।

विधायक अमिता भूषण ने बतायी कि करीब साठ लाख रुपये की लागत से पर्रा पी डब्लू डी से सरौंजा मकतब तक पथ का निर्माण किया जाएगा । उन्होंने बतायी कि स्थानीय ग्रामीणो एवं जन प्रतिनिधियो की माँग पर उक्त सड़क का शिलान्यास किया गया है । करीब ढाई किलोमीटर सड़क का निर्माण किया जाएगा ।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है । हमेशा मै जनता के दुख दर्द मे हिस्सा लेती रहती हूं । इस दौरान विधायक ने उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पर्रा की मैट्रिक परीक्षा 2020 मे विद्यालय टापर आशिकी कुमारी से मिलकर बधाई एवं शुभकामना दी ।सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होने पर ए आई एस एफ के अंचल सचिव ऋषभ कुमार समेत कई ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक को इस कार्य के लिए बधाई दी ।

मौके पर पर्रा पंचायत के मुखिया लाल बहादुर शर्मा , विधायक प्रतिनिधि ब्रज किशोर सिंह ,रामू सिंह , रत्नेश कुमार टुललू , विनोद कुमार , युवा कांग्रेस बेगूसराय विधानसभा के अध्यक्ष आलोक आनंद ,एन एस यू आई के प्रदेश सचिव चंदन कुमार पर्रा पंचायत के कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पप्पू सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed