बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
5 जुलाई 2020 रविवार
”जन की बात-जन के साथ”अभियान का जत्था माले कार्यालय से निकल वार्ड-30, वार्ड-31, वार्ड-32, वार्ड-33, वार्ड-36 का भ्रमण कर जनसमस्याओं पर बात किया।
प्रत्येक वार्ड में जलजमाव, टूटे हुए नाले, टूटी हुई सड़कें, राशन कार्ड, डीलर के यहां पॉश मशीन में फिंगर प्रिंट का नहीं आना, सरकारी नल से गंदा पानी निकलना ,नल-जल योजना में विलंब इत्यादि जैसे सैकड़ों समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं लेकिन सुधि लेने वाला कोई नहीं है।
अभियान का नेतृत्व करते हुए माले नगर सचिव राजेश श्रीवास्तव ने निगम प्रशासन व जिला प्रशासन पर आक्रोश व्यक्त करते हुए जनता के साथ अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन जनता के काम में लापरवाही बंद कर संबंधित विभाग को जनोपयोगी बनाये। उन्होंने जनसमस्याओं को नजरअंदाज करने वाले पदाधिकारी व कर्मी को घेरने का ऐलान करते हुए कहा कि जुलाई माह तक अभियान चलाकर अगस्त के प्रथम सप्ताह में जनांदोलन होगा।
घूमने के क्रम में डॉ पंकज अग्रवाल(गाँधी चौक )से लेकर राधास्वामी होटल तक सड़क पर घुटना भर पानी जमा रहने से लोगों का आवागमन बाधित है। साथ ही कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी फैलने की आशंका से लोग दहशत में है। उन्होंने निगम प्रशासन से इस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर के रखरखाव पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की।
अभियान में शामिल माले के पूर्व जिला सचिव व खेग्रामस के राज्य उपाध्यक्ष कॉमरेड चंद्रदेव वर्मा ने कहा कि महंगाई की मार से त्रस्त और पेट्रोल, डीजल के मूल्य वृद्धि की असह्य पीड़ा से पीड़ित लोगों की सुधि लेने के बजाय भाजपा-जदयू विधानसभा चुनाव जीतने के लिए तीकरम शुरू कर दिया है। दोनो ही दलों ने झूठ बोल कर लोगों को ठगने व मूल समस्या से ध्यान भटकाने का काम किया है।
भाजपा ने महंगाई और रोजगार से ध्यान हटाने के लिए सेना की शहादत के साथ ही बिहारी भावना की सौदेबाजी शुरू कर दी है, तो नीतीश कुमार ने प्रवासी मजदूरों के सवाल पर कहा था की कोरोनेटिन अवधि पूरा करने के साथ ही प्रवासी मजदूरों को यात्रा किराया और 1000 रुपया दिया जायेगा। जो अभीतक नही मिला है।
मजदूरों को रोजगार देने की बात भी ढकोसला साबित हुआ है और मजदूर पलायन को मजबूर हैं।उन्होंने कहा कि युद्ध नही कूटनीतिक आधार पर सीमा विवाद हल हो और भारत-चीन सीमा विवाद पर भाजपा श्वेतपत्र जारी करे।
अभियान जत्था में सुरेश पासवान, कुँवर कन्हैया, बिनय अम्बष्ट आदि शामिल थे।

