चेरियाबरियारपुर -बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
05 जुलाई 2020 रविवार
गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य मे विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल प्रखंड चेरिया बरियारपुर, प्रांत सह संयोजक उत्तर बिहार, शुभम भारद्वाज के अवतरण दिवस के अवसर पर 50 हिंदू दिव्यांग के बीच मच्छरदानी, आम, पादुका, मास्क का वितरण किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिव्यांग जनों को इस तरह की सामग्री देने से वे उत्साहित और अपने को हीन भावना से ऊपर समझाएंगे। उन्हें एक खुशी दिव्यांग भाई बहनो को देने कि कोशिश है। उनके बीच सामग्री वितरण कर दुआ मांगते हैं कि हमारे प्रांत सह संयोजक को आशीर्वाद दें।
इस कार्यक्रम मे जिला सह संयोजक रामनरेश टुको, प्रखंड संयोजक राजकमल जी, मिलनकेंद्र प्रमुख अंजनी जी, राहुल सिंह, रंजीत महतों, गौ रक्षा प्रमुख मुन्ना वर्मा, गोविंद, शिवम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



