Thu. Feb 12th, 2026

बेगूसराय :: 24 वें स्थापना दिवस के अवसर पर राजद के कार्यकर्ताओं ने निकाली साइकिल रैली

बेगूसराय ::–

चेरियाबरियारपुर / भगवानपुर ::–

विजय श्री / अविनाश कुमार गुप्ता / राजीव नयन ::–

5 जुलाई 2020 रविवार

राजद के 24वें स्थापना दिवस पर जिला अध्यक्ष मोहित यादव एवं जिला अध्यक्ष महानगर शिवजी महतो के नेतृत्व में एक विशाल साइकिल रैली का आयोजन किया गया।

इस मौके पर मोहित यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को जीना दुर्लभ कर रखा है। जहां डीजल, पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है वही प्रवासी मजदूर लोग भूखे मरने के कगार पर हैं। उन्हें रोजी रोटी नहीं मिल रही। एनडीए की सरकार गरीबों के थाली से रोटी, दाल छीन ली है।

वही शिवजी महतो ने कहा कि वर्चुअल रैली के लिए सरकार के पास करोड़ों रुपए खर्च करने के लिए है। परंतु गरीब मजदूर लोगों के लिए उनके पास धन नहीं है। गरीब मजदूर लोग इस लॉकडाउन में त्राहिमाम में है। वहीं सरकार सत्ता के सुख में डूबे हुए हैं। यह सरकार दलित, पिछड़ी, शोषित वर्गों का विरोधी है।

मौके पर राजद के क्रांतिकारी नेता कौशल ठाकुर ने कहा राजद ही एक ऐसी पार्टी है जो दलित, शोषित, पिछड़ों, मजदूरों की बात करती है। आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी सामाजिक न्याय की बात करते हैं। गरीबों की बात करते हैं। परंतु वर्तमान  डबल इंजनों की सरकार गरीबों को ठीक से रोटी नहीं दे पा रही है।

साइकिल रैली का आयोजन बेगूसराय माल गोदाम के सामने से होते हुए, स्टेशन चौक, ट्रैफिक चौक, कचहरी चौक, कैंटीन चौराहा, नवाब चौक, नगर थाना चौक होते हुए पुनः कैंटीन चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। समाप्त होने से पूर्व राजद के कार्यकर्ताओं ने रैली को संबोधित किया।

चेरियाबरियारपुर

राजद जिला प्रधान महासचिव रामशखा महतो के नेतृत्व में राजद के 24 वे स्थापना दिवस के अवसर पर देश में बढ़ते हुए पेट्रोल डीज़ल के मूल्य वृद्धि के विरोध में आज श्रीपुर पंचायत से खोदबन्दपुर पुर प्रखंड मुख्यालय तक सायकिल यात्रा के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

जिसमें सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर रामशखा महतो ने कहा कि विश्व अभी कोरोना जैसी महामारी से उबर नहीं पाया है और देश में पेट्रोल डीजल के मूल्य आसमान छू रहे हैं। ऐसे में मॅहगाई भी बढ़ती जा रही है। केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा विरोधी, रोजगार विरोधी है जिसे विकास से कोई मतलब नहीं है।

अभी किसानों के खरीफ फसल बुवाई का समय है जिसमें उन्हें डीजल मूल्य वृद्धि से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन किसानों को है जो भाड़ा पर खेतों की सिंचाई करते हैं ।उन्हें 180 -200 रुपये प्रति घंटे की दर से भाड़ा लगता है जिससे उनकी कमर टूट जाती है।पेट्रोल तो आमलोग आराम के लिए उपयोग करते हैं लेकिन डीजल की जरूरत किसानों को पड़ती है ।

मौके पर एस सी एस टी जिला अध्यक्ष साहेब पासवान , प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राम, जितेंद्र कुमार , पंकज राय सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

भगवानपुर

प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत बसही गांव से राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के निर्देश पर देश में बढ़ती मँहगाई के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र में साइकिल रैली निकाली गई। जिसे राजद के पूर्व सांसद राजवंशी महतो ने हरी झंडी दिखाकर कर उक्त साइकिल रैली को रवाना किया।

उक्त आयोजन देश में बढ़ती महंगाई ,बढ़ती हुई डीजल पेट्रोल का दाम ,बेरोजगारों को रोजगार मुहैया कराने, सभी विभागों में ब्याप्त भ्रष्ट्राचार पर रोक लगाने सहिंत अन्य मांगों के लिए उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार के खिलाफ सायकिल रैली निकाली।

जो प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायतों का भ्रमण करते हुए एवं आमलोगों को जागरूक करते हुए पुनः प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर उक्त सायकिल रैली को समाप्त किया । जिसका नेतृत्व प्रखंड युवा राजद अध्यक्ष राकेश कुमार एवं प्रखंड अध्यक्ष रंधीर वर्मा ने किया ।

सायकिल रैली में जिला राजद उपाध्यक्ष दिनेश चौरसिया ,प्रखण्ड अध्यक्ष रणधीर वर्मा, प्रदेश महासचिव राजमहल, सचिव जाहिद अफसर , प्रखंड उपाध्यक्ष राजकुमार राय , प्रधान महासचिव राजकुमार सहनी, सचिव सह रसलपुर पंचायत के मुखिया सीताराम महतो , नंदलाल सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत अध्यक्ष,युवा महासचिव ब्रिज देव राय मोहम्मद फारुख मुजम्मिल सहित दर्जनों राजद के कार्यकर्ता शामिल थे ।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed