Thu. Feb 12th, 2026

युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के सम्मुख सफाई का लिया शपथ :: जिला प्रशासन एवं नगर निगम के मुंह पर तमाचा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

05 जुलाई 2020 रविवार

जब युवाओं ने शपथ लिया तब शिक्षण संस्थान चमक उठा। इनका जोश-जुनून से नर्क बने कॉलेज परिसर चकाचक हो गया। बेगूसराय प्रशासन व नगर निगम के कार्यशैली से तंग आकर आज समाज के कई युवा आगे आकर जी डी कॉलेज की सफाई का बीड़ा उठाया। सफाई में पर्यावरण साथी की टीम, जी डी कॉलेज छात्रसंघ के प्रतिनिधि व एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने वृहद सफाई अभियान चलाया।

सफाई अभियान में पर्यावरण साथी टीम के नितेश रंजन एवं राघव कुमार ने कहा कि विगत कुछ दिनों से समाचार पत्र एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से एक शैक्षणिक संस्थान की इस प्रकार की स्थिति पर हम लोगों से रहा नहीं गया। इसलिए आज हम लोग कुदाल, खुरपी, ग्लव्स आदि के साथ सफाई करने पहुंचे।

भाजपा नेता नीरज कुमार भी सफाई अभियान में अपनी भूमिका निभाते हुए प्रशासन व उत्तरदाई पदाधिकारियों को खूब कोसा। उन्होंने कहा कि आज किसी भी प्राइवेट शिक्षण संस्थान में यदि एक कचरा या पन्नी फेंका जाता है या फूल तोड़ लिया जाता है तो उसके लिए जुर्माना वसूला जाता है। लेकिन जिले के सबसे बड़े शैक्षणिक परिसर को इस तरीके से बर्बाद करने में कॉलेज प्रशासन, नगर निगम व जिला प्रशासन तीनों की सहमति है।

जी डी कॉलेज छात्र संघ अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि आज प्रजातंत्र स्मारक परिसर, स्वामी विवेकानंद परिसर एवं कॉलेज के मुख्य द्वार से प्रजातंत्र मसाल तक के क्षेत्र को साफ किया गया । हम लोगों ने विवेकानंद की मूर्ति के सामने यह शपथ लिया कि प्रत्येक रविवार को कॉलेज परिसर की सफाई करेंगे।

वही पूर्व अध्यक्ष प्रिंस कुमार व पंकज कुमार ने कहा कि परिसर की सुंदरता से यहां आने वाले लोगों का मन खुश रहता है। इसलिए एक शैक्षणिक संस्थान की सफाई सामाजिक दायित्व है।

छात्र संघ प्रतिनिधि आदित्य राज व आजाद कुमार ने कहा कि प्रशासनिक उदासीनता के भरोसे हम बैठे नहीं रख सकते हैं उसके लिए हम लोगों को आगे आना होगा ।

वहीं ध्रुव कुमार व अंशु कुमार ने भी सफाई अभियान की तारीफ करते हुए कहा कि कुछ संगठन केवल फेसबुक पर ही हवा- हवाई करते हैं। किंतु कॉलेज परिसर एवं छात्र छात्राओं से उनका कोई सरोकार नहीं है ।

प्रशांत सोनी व पिंटू कुमार ने कहा कि हमारे सफाई कार्य को देखकर भी यदि नगर निगम व जिला प्रशासन को शर्म आती होगी तो आगे से वे कॉलेज परिसर की सफाई पर ध्यान जरूर देंगे।

इस टीम में शिवम कुमार चौधरी, अभिषेक कुमार, शैलेंद्र कुमार, कौशिक झा, शुभम कुमार, अंकित सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed