Wed. Feb 11th, 2026

“युवा बिहार-विकसित बिहार-नीतीश कुमार” कार्यक्रम 11 जुलाई से होगे आरंभ :: गौरव सिंह राणा

बेगूसराय ::–

विजय श्री ::–

5 जुलाई 2020 रविवार

आज युवा जदयू  की बैठक बलिया प्रखंड के परमानंदपूर हाई स्कूल के प्रांगण मे संपन्न हुई। इस क्रम मे दो दर्जन से अधिक की संख्या मे युवाओ ने संगठन की सदस्यता ली।

जिसमे बलिया प्रखंड के दक्षिणी अध्यक्ष के रूप मे प्रिंस कुमार को मनोनीत किया गया। जबकी युवा जदयू जिला उपाध्यक्ष के रूप मे मृत्युंजय कुमार को मनोनीत किया गया। इस बैठक का मूल उद्देश्य युवा बिहार विकसित बिहार नीतीश कुमार कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजित कि गई थी।

बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा ने की। इस क्रम मे बैठक मे उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कुछ ही महिनो बाद बिहार विधान सभा चुनाव होने वाले है। युवा जदयू ने जिले के विभिन्न प्रखंड एव॔ पंचायत स्तर तक एक लाख युवाओ को जोडने का संकल्प लिया है। इसको लेकर दिन प्रतिदिन युवाओ को जोडा जा रहा है।

वहा मौजूद जिला सचिव मुन्ना महतो ने कहा कि युवा विचार विकसीत बिहार कार्यक्रम को एतिहासिक रूप देने मे युवा जदयू कोई कसर नही छोडेगा। 11 जुलाई से शुभारंभ हो रहे इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव, राज्यसभा सासंद सह संसदीय दल के नेता परम आदरणीय रामचंद्र प्रसाद सिंह मौजूद रहेगे ।

युवा जदयू के जिला महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि बलिया प्रखंड के युवाओ से फेसबुक लाइव जनसंवाद रैली 11 जुलाई दिन शनिवार को वर्चुअल रैली आरसीपी सिंह के द्वारा किया जाएगा प्रदेश स्तर पर ज्यादा से ज्यादा युवा इस रैली में भाग ले । दिनांक 04-07-2020 को युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा जी के साथ zoom app के जरीये वर्चुअल रैली का आयोजन इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर किया गया था। जिसमे बेगुसराय जिलाध्यक्ष के द्वारा 10000 युवाओ को इस कार्यक्रम से जोडने का लक्ष्य दिया गया। जिस पर जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा सहमती जता चुके है।

इस कार्यक्रम में दर्जनों युवा जदयू के सदस्य मौके पर उपस्थित थे

By National News Today

नेशनल न्यूज़ टुडे वेब पोर्टल के रूप में आप लोगों के बीच है। यह न्यूज़ पोर्टल "खबरें वही जो हो सही" को अक्षरसः पालन करते हुए, आपके बीच में सदैव ताजातरीन ख़बरों से अवगत कराते रहेंगे।

Related Post

You Missed