बेगूसराय ::–
विजय श्री ::–
4 जुलाई 2020 शनिवार
आज कुसहमौत पंचायत में सामुदायिक समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता अरविंद राम ने किया। बैठक को संबोधित करते समाजिक कार्यकर्ता संजय गौतम ने कहा कि जनप्रतिनिधि ने सामाजिक सरोकार से नाता तोड़ लिया है सिर्फ वेतन लेना काम रह गया है।
तभी तो एन एच 31 से कुसहमौत तक आने वाली मुख्य सड़क की स्थिति दयनीय है। इतना जर्जर है कि महिलाओं, छात्र छात्राओं का निकलना बंद हो गया है। जबकि पच्चीस हजार की आबादी का एक मात्र रास्ता है।
वहीं दूसरी ओर मनरेगा में 2017-18 में काम करा सड़क किनारे वृक्षारोपण एंव निजी वृक्षारोपण करा कर आज तक मजदूरी नहीं दिया गया। ऐसे मजदूरों की संख्या सैकड़ों में है।
जी डी कॉलेज छात्रसंघ महासचिव बादल कुमार ने कहा कि सड़क जर्जर रहने के कारण गाँव की बेटियाँ उच्च शिक्षा लेना बंद कर दी है। गाँव का विकास नहीं होने के कारण माँझी जाति आज भी शिक्षा, रोजगार में पिछड़ा हुआ। जिसके कारण समाज की समुचित व्यवस्था कायम नहीं हो पा रही है।
इस निमित्त जिलाधिकारी को आवेदन दिया जा रहा है। समस्या हल नहीं होने पर एक सप्ताह के बाद आंदोलन होगा।
मौके पर अशोक सदा, बानो सदा, सुरेश राम, माया देवी, परमेश्वर सदा, उम्दा देवी, मीरा देवी, सिकन्दर सदा, राकेश महतो इत्यादि थे।

